The Lallantop

'TVK के सभी 107 विधायक इस्तीफा देंगे... ', थलपति विजय की पार्टी ने बड़ी धमकी दे दी

Tamil Nadu Election: यह चेतावनी उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि MK Stalin की DMK ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पार्टी AIADMK के साथ गुपचुप तरीके से बातचीत शुरू कर दी है, ताकि दोनों पार्टियां मिलकर सरकार बना सकें.

Advertisement
post-main-image
थलपति विजय की TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिल वेत्री कझगम (TVK) ने चेतावनी दी है कि अगर DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाते हैं तो उसके 107 विधायक इस्तीफा दे देंगे।
  • DMK और AIADMK के बीच गुप्त गठबंधन की खबरों के बाद TVK नेतृत्व नाराज है क्योंकि यह गठबंधन विजय को सत्ता से बाहर रखने का प्रयास है।
  • TVK ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पक्का किया है और AIADMK के साथ बातचीत रोक दी है, जबकि अन्य पार्टियों के साथ बातचीत जारी है।

थलपति विजय की पार्टी ‘तमिल वेत्री कझगम’ (TVK) ने चेतावनी दी है कि अगर DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाते हैं तो पार्टी के सभी 107 विधायक इस्तीफा दे देंगे. यह चेतावनी उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि ‘द्रविड़ मुनेत्र कझगम’ (DMK) ने अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी पार्टी ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम’ (AIADMK) के साथ गुपचुप तरीके से बातचीत शुरू कर दी है. 

Advertisement

हालांकि, यह चेतावनी विजय ने खुद आधिकारिक तौर पर नहीं दी है. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा, TVK नेतृत्व इस बात से खास तौर पर नाराज है कि DMK और AIADMK के बीच एक 'गुप्त गठबंधन' हो गया है, जिसका मकसद विजय को सत्ता में आने से रोकना है. जबकि दोनों में से किसी भी पार्टी के पास अकेले दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्याबल नहीं है.

TVK के एक सीनियर पदाधिकारी ने कहा, "जनादेश बंटा हुआ है, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता."

Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में से DMK ने 59 सीटें जीतीं, AIADMK ने 47, कांग्रेस ने पांच, CPI ने दो, CPI(M) ने दो और BJP ने एक सीट जीती है. TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों के आंकड़े से अभी भी पीछे है. सूत्रों का कहना है कि AIADMK के कुल 47 विधायकों में से लगभग 30 विधायक विजय थलपति के साथ हाथ मिलाने के पक्ष में हैं. लेकिन पार्टी प्रमुख ई. पलानीस्वामी इसके लिए राजी नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: AIADMK के 30 विधायक विजय के साथ जाने को बेताब, पार्टी चीफ के साथ केवल 17 ही?

कांग्रेस ने विजय को औपचारिक रूप से समर्थन दे दिया है. लेकिन यह समर्थन ‘बिना शर्त’ नहीं है. कांग्रेस ने शर्त रखी है कि गठबंधन में कोई भी ‘सांप्रदायिक ताकत’ शामिल नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस का सीधा इशारा AIADMK की तरफ था जो राज्य में NDA का नेतृत्व कर रही है और BJP के साथ गठबंधन में है. TVK ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन पक्का करने के बाद AIADMK के साथ बातचीत रोक दी है, लेकिन दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत जारी है.

Advertisement

वीडियो: थलपति विजय की पार्टी TVK बहुमत साबित नहीं कर पाई, तो क्या होगा?

Advertisement