The Lallantop

BJP की यूपी-बिहार के MLC कैंडिडेट की लिस्ट जारी, मंगल पांडे, अशोक कटारिया सहित इन्हें मिला टिकट

BJP ने MLC Election 2024 के लिए बिहार और यूपी के अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. Bihar से तीन और UP से सात नामों की लिस्ट आई है.

Advertisement
post-main-image
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है. (फ़ोटो/आजतक)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव (MLC Election 2024) के लिए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश में 13 विधान परिषद सीटों पर BJP ने सात उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. BJP ने विजय बहादुर पाठक, डॉ महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह को मौका दिया है. 

Advertisement
MLC चुनाव में किसका टिकट कटा? 

विजय बहादुर पाठक, महेंद्र सिंह और अशोक कटारिया को सरकार ने फिर से मौका दिया है. महेंद्र सिंह योगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. काशी के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी हैं, जो पहली बार एमएलसी बने हैं. जिनको इस बार टिकट नहीं मिला है उनमें मोहसिन रज़ा, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, अशोक धवन के नाम शामिल हैं. 11 मार्च को यूपी विधान परिषद चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि है. वहीं 14 मार्च नामांकन पत्र वापस लेने की लास्ट डेट है. वोटिंग की तारीख़ 21 मार्च है. 

Advertisement
UP MLC चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल इस साल मई में ख़त्म हो रहा है. BJP गठबंधन के सभी उम्मीदवार सोमवार को नामांकन करेंगे. विधान परिषद के इस चुनाव में विधान सभा के सदस्य वोट देंगे. 13 सीटों पर होने वाले चुनाव में BJP 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. इनमें 9 सीटों पर BJP के प्रत्याशी होंगे. एक सीट Apna Dal (S) को गठबंधन में दी जाएगी. Apna Dal (S) की तरफ से पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे.

Bihar से उम्मीदवारों के नाम- 

BJP ने बिहार से जिन लोगों का नाम अभी जारी किया है वो हैं-  
- पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे,
- डॉ. लाल मोहन गुप्ता
- अनामिका सिंह

ये भी पढ़ें: BJP ने पहली लिस्ट में जिन नए चेहरों पर जताया भरोसा, कौन हैं ये नेता?

Advertisement
Bihar MLC चुनाव

बिहार में 6 मई 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, शाहनवाज हुसैन और संतोष सुमन सहित 11 एमएलसी का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इन 11 सीटों में से तीन बीजेपी के पास हैं और कांग्रेस के पास केवल एक सीट है, जबकि सत्ता पर काबिज जेडीयू के पास सीटों का बड़ा हिस्सा है. इसके अलावा एक सीट हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के पास है. 

वीडियो: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नाम, वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

Advertisement