The Lallantop

अब्दुल्ला आजम ने कहा, 'मेरा पीछा हो रहा, एक्सीडेंट में मारने की साजिश कर रही BJP'

अब्दुल्ला ने पहले अपने सुरक्षाकर्मियों से जान का खतरा बताया था.

Advertisement
post-main-image
सपा नेता अब्दुल्लाह आजम खान (फोटो: आजतक)
हाल ही जेल से बाहर आए आजम खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) ने फिर से एक सनसनीखेज बयान दिया है. रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि कोई उनकी हत्या करना चाहता है. उनका दावा है कि उनका पीछा किया जा रहा है. साथ ही अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग से रामपुर के कमिश्नर को बदलने की मांग भी की. 'वापस जेल भेजने की साजिश' आजतक के आमिर खान की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल्ला आजम ने 30 जनवरी को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातें कहीं. उन्होंने कहा,
"कल (शनिवार) तक साजिश थी कि मेरा नामांकन गलत तरीके से रद्द करा दिया जाए. लेकिन वो ऐसा नहीं करा सके. अब नई साजिश रची गई है. इसके तहत मेरा पीछा किया जा रहा है. साथ ही मुझे फर्जी मुकदमे में दोबारा जेल भेजने की तैयारी है या किसी हादसे में कुछ भी हो सकता है."
इसके साथ ही अब्दुल्ला आजम ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के स्वार उम्मीदवार किसी रोड एक्सिडेंट या किसी भी तरीके से माहौल खराब करके उनकी हत्या करा सकते हैं. अब्दुल्ला ने आगे कहा कि उनके साथ या नसीर चाचा के साथ, विजय सिंह के साथ या अमरजीत साहब के साथ कोई भी घटना हो सकती है. कमिश्नर के तबादले की मांग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अब्दुल्ला आजम ने ये भी कहा कि उन्हें आशंका है कि मंडल मुरादाबाद के कमिश्नर विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष ढंग से नहीं होने देंगे. इसलिए वे चुनाव आयोग से दरख्वास्त करते हैं कि वो रामपुर के मामले में दखल दे और ऐसे तमाम अधिकारी जो रामपुर जिले में और मुरादाबाद मंडल में, खास तौर पर जो कमिश्नर हैं, उनका यहां से तबादला हो ताकि यह चुनाव निष्पक्ष हो सके. यही नहीं अब्दुल्ला ने भाजपा पर भी निशाना साधा. अब्दुल्ला आजम ने कहा कि उन पर और उनकी पार्टी पर आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे लग रहे हैं लेकिन लेकिन भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के काफिले देखिए, वे सारे नियम तोड़ रहे हैं. उनके खिलाफ ना तो कोई आचार संहिता है, ना ही कोई प्रोटोकॉल है. इससे पहले 15 जनवरी को अब्दुल्ला को सीतापुर जेल से सभी 43 मामलों में बेल मिल गई थी. जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से टिकट दिया है. वहीं उनके पिता और सपा के कद्दावर नेता आजम खान अभी भी जेल में बंद हैं. आजम खान के खिलाफ 81 मामले दर्ज हैं.

Advertisement
Advertisement