India Today- Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक़ DMK 175-195, AIADMK 38-54, AMMK 1-2 और MNM 0-2 सीटों पर जीत दर्ज़ कर सकती हैं.
Republic-CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक़ DMK 160-170, AIADMK 58-67, AMMK 4-6 और MNM 0-2 सीटें जीत सकती हैं.
P-MARQ के एग्जिट पोल के मुताबिक़ DMK 165-190, AIADMK 40-65, AMMK 1-3 और MNM 1-6 सीटें जीत सकती हैं.
Today's Chanakya के एग्जिट पोल के मुताबिक़ DMK को 175, AIADMK 57, और अन्य 2 सीटें जीत सकती हैं.
TV9 के एग्जिट पोल के मुताबिक़ DMK 143-153, AIADMK 75-85, और अन्य 02-12 सीटों पर जीत दर्ज़ कर सकती हैं.
एक साथ चार्ट में देखिए एग्जिट पोल

देखिए एग्जिट पोल में तमिलनाडु में किसकी सरकार बन रही.
कौन सी पार्टियां लड़ाई में थी?
राजनीतिक एक्सपर्ट्स को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (NDA) और सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायन्स (SPA) के बीच मुकाबला रहने की उम्मीद है. NDA में AIDMK 179, PMK 23, BJP 20 और पार्टियां 12 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं. SPA की बात करें तो DMK 173, INC 25 और अन्य पार्टियां 38 सीटों पर चुनावी मैदान में थीं. इसके साथ ही टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व में AMMK कई पार्टियों के गठबंधन और कमल हसन के नेतृत्व में MNM कई पार्टियों के गठबंधन साथ मैदान में थी.
जयललिता और करुणानिधि का न होना
तमिलनाडु की राजनीति के इन दो सबसे बड़े नेताओं की उपस्थिति ने हमेशा राज्य के वोटरों पर प्रभाव डाला है. तमिलनाडु का अधिकतर वोटर हमेशा इन दो नेताओं को मन में रख कर ही वोट डालने जाता था. लेकिन अबकी चुनाव में ये दोनों नहीं थे तो एमके स्टालिन, वीके शशिकला और मौजूदा सीएम के पलानीस्वामी जैसे चेहरे इस चुनाव में प्रमुख रहे. 2 मई को नतीजे बताएंगे कि इस सबका इलेक्शन पर क्या असर पड़ा है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2016 में क्या हुआ था?
2016 चुनावों में AIDMK ने 136 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी. DMK ने 89 सीटों पर जीत दर्ज़ की थी. इन दोनों दलों के अलावा किसी दल ने दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार किया था. कांग्रेस 8, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 1 सीट पर सिमट गई थी. बीजेपी को 2.86 फीसद वोट मिले थे लेकिन पार्टी का खाता नहीं खुल सका था.



















.webp?width=120)
