बुलंदशहर वाकई बुलंद है. क्योंकि यहां शुजाअत आलम जैसे नेता हैं. समाजवादी पार्टी से टिकट पाकर विधायकी का चुनाव लड़ रहे हैं. 27 जनवरी को भयंकर भाषण दे रहे थे. जनता को संबोधित कर रहे थे. जोर की आवाज के साथ. फिर इमोशनल हो गए. और कहा "अगर मुझसे गलती हुई है तो मुझे जूते से मारो." खुद वीडियो देख लो मेरी बात काहे मानोगे. https://twitter.com/ANINewsUP/status/825273420875124737 भारतीय राजनीति में ये यकीनन बदलाव की बयार है. जहां अब तक दूसरे नेताओं पर जूते और थप्पड़ और स्याही से हमला होता रहा है वहीं अब नेता इस मामले में आत्मनिर्भर हो चले हैं. इनको विरोधियों का जूता नहीं चाहिए. चुनाव प्रचार के दौरान उनका अपना जूता काम आएगा.
ये भी पढ़ें: इनसे ईमानदार कैंडिडेट मिले तो तुरंत संपर्क करें अखिलेश-डिंपल, मुलायम के साथ वही कर रहे हैं, जैसा मम्मी करती थी
सपा नेता ने खुद को जूते से पीटा, देखें वीडियो
भाषण चीखते हुए इतना इमोशनल हो गए शुजाअत आलम.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement













