The Lallantop

किसका है ये तीसरा हाथ, जिसके बारे में स्मृति ईरानी, तेजिंदर बग्गा ने भी पूछा

राहुल गांधी के विज्ञापन में उनके दो हाथों के अलावा एक और हाथ दिख रहा है...

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस पार्टी का ये ऐड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. (फोटो- ट्विटर)
न्याय स्कीम. कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना. जिसका प्रचार 2019 के चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस खूब जोर-शोर से कर रही है. भर-भर के अखबारों में ऐड दिए जा रहे हैं. ऐसा ही एक ऐड 8 अप्रैल को अखबारों में आया. लिखा था अब होगा गरीबी पर वार. 72 हजार रुपए सालाना हर गरीब के खाते में. साथ में राहुल गांधी की तस्वीर थी. जिसमें वो एक बुजुर्ग महिला के सिर पर हाथ फेरते हुए गले लगा रहे हैं.
कांग्रेस ने इस ऐड को अपने ऑफिशियल हैंडल से भी ट्वीट किया है. (फोटो- ट्विटर)
कांग्रेस ने इस ऐड को अपने ऑफिशियल हैंडल से भी ट्वीट किया है. (फोटो- ट्विटर)

लेकिन इस फोटो के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ट्रोल होने लगी. सोशल मीडिया पर अखबार की कटिंग शेयर होने लगी. साथ में एक सवाल भी. ये तीसरा हाथ किसका है? केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सवाल उठाते हुए इस तस्वीर से कांग्रेस की भ्रष्ट मानसिकता का अंदाजा लगाने की बात कही.
स्मृति ईरानी और तजिंदर बग्गा का ने भी इस ऐड को निशाना बनाया
स्मृति ईरानी और तजिंदर बग्गा का ने भी इस ऐड को निशाना बनाया

किसका है ये तीसरा हाथ? अखबार की कटिंग शेयर करते हुए लोगों ने ये सवाल कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछा. कि ये तीसरा हाथ किसका है? हमने फोटो की खोज खबर ली. पता चला कि फोटो पुरानी है.
इसी फोटो का इस्तेमाल न्याय स्कीम की ऐड के लिए किया गया. (फोटो- ट्विटर)
इसी फोटो का इस्तेमाल न्याय स्कीम की ऐड के लिए किया गया. (फोटो- ट्विटर)

फोटो 9 दिसंबर 2015 की है. तमिलनाडु और पुडुचेरी बाढ़ से जूझ रहे थे. राहुल गांधी आपदा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए उनके बीच गए हुए थे. प्रभावितों को राहत सामग्री बांट रहे थे. उसी दौरान बुजुर्ग महिला ने उन्हें गले लगा लिया. राहुल के साथ तमिलनाडु कांग्रेस के स्थानीय नेता भी थे. न्याय स्कीम के ऐड में राहुल गांधी और महिला को फोकस में रखा गया. बैकग्राउंड में दिख रहे बाकी लोगों को ब्लर और क्रॉप कर दिया गया.
2015 के इस ट्वीट में राहुल गांधी को बुजुर्ग महिला के साथ देखा जा सकता है. (लाल घेरे में) (फोटो- ट्विटर)
2015 के इस ट्वीट में राहुल गांधी को बुजुर्ग महिला के साथ देखा जा सकता है. (लाल घेरे में) (फोटो- ट्विटर)

कांग्रेस पार्टी इस तस्वीर का उपयोग न्याय स्कीम की प्रचार के लिए कर रही है. लेकिन कायदे से फोटो क्रॉप नहीं कर पाए. जिसका खामियाजा उन्हें ट्रोल होकर भुगतना पड़ा. लोग अब कांग्रेस पार्टी को कम से कम लोकसभा चुनावों तक के लिए कोई अच्छी पीआर एजेंसी हायर करने की सलाह भी दे रहे हैं.


वीडियो देखें: बागपत के वाजिद अली क्यों बोले- मोदी सरकार भेदभाव नहीं करती

Advertisement
Advertisement