The Lallantop

कौन-कौन सा खाना बना लेते हैं पीएम मोदी ?

एक डिश बनाने में तो एक्सपर्ट हैं.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बताई.
आजतक से खास बातचीत में पीएम मोदी ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की. पीएम ने कहा कि उन्हें खाना बनाना अच्छा लगता है. और वह बहुत अच्छा खाना बनाते हैं. उन्होंने बताया कि वह 35 साल तक भिक्षा मांग कर खाते थे. इस इंटरव्यू में पीएम ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. पीएम मोदी ने कहा, अब भी मैं खाना पका सकता हूं. बढ़िया-बढ़िया रेसिपी बना सकता हूं. लोग सुनकर हैरान हो जाएंगे.क्योंकि इस तरह की बातें अभी आई नहीं हैं. मैं 35 साल तक भिक्षा मांग कर खाया हूं. और ये बात किसी के गले नहीं उतरेगी. लोगों के घर में भिक्षा मांग कर खाया है. मैं कभी बताकर नहीं जाता था. जाता था, पड़ा है तो खाता था, वरना चला आता था. मैंने ऐसे जिंदगी जी है. कभी -कभी रात हो जाती थी. कमरे पर आता था तो खिचड़ी बना लेता था. पीएम मोदी ने बताया कि अहमदाबाद के खगड़िया में रहने के दौरान मैं झाड़ू लगाता था. जब पीएम मोदी की उस तस्वीर की याद दिलाई गई जिसमें वह झाड़ू लगाते दिखते हैं. उस तस्वीर के बारे में पीएम ने कहा कि वह गलत फोटो है. लेकिन मैं झाडू, लगाता था. सबके लिए चाय बनाता था. चाय परोसता था. और 5:20 पर सबको उठाता था. पीएम ने बताया कि मैं सबके लिए नाश्ता बनाता था. मुझे पोहे वगैरह बनाना अच्छा आता है. उन्होंने बताया कि मैं 10 बजे नहाता था. उसके बाद अखबार पढ़ता था और फिर लोगों के घर खाने के लिए जाता था. इस तरह की लाइफ मैंने दो-ढ़ाई साल तक जी. यह जिंदगी की मेरी शिक्षा है. पीएम मोदी ने कहा कि हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसे बिना किसी हिचक के सारी बातें बताई जा सकें. पीएम ने बताया कि शुरुआती दिनों में वह लक्ष्मण राव को हर तरह की बातें बताते थे. लेकिन पीएम ने यह बताने से इनकार कर दिया कि इस समय उनकी जिंदगी का 'राजदार' कौन है.
दंगों में परिवार खो चुके फिरोज खान पठान इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं अमित शाह के खिलाफ चुनाव

Advertisement
Advertisement