The Lallantop

चार चुनावी राज्यों से BJP के लिए आई खुशखबरी

यूपी के बाद उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी सबसे आगे.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
यूपी के बाद उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर से बीजेपी की खातिर चौचक खबर आई है. इंडिया टुडे-एक्सिस के ओपिनियन पोल में बीजेपी यूपी समेत इन तीनों राज्यों में अग्गी है. उत्तराखंड में भाजपा को 43% और कांग्रेस 39% वोट मिलने का अनुमान है. बीजेपी को 38-43 और कांग्रेस को 26-31 सीटें मिल सकती हैं. बाकी को 1-4 सीटें जा सकती हैं. उत्तराखंड में 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सर्वे किया गया. सर्वे में सभी 70 विधानसभा सीटों के 3955 लोगों की राय जानी गई. uttrakhand गोवा में भाजपा+ को 38%, कांग्रेस को 34% और आम आदमी पार्टी को 16% वोट मिलने की संभावना है. इसमें बीजेपी+ को 17-21 सीटें, कांग्रेस को 13-17 सीटें और AAP को 1-3 सीटें मिल सकती हैं. गोवा में में 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सर्वे किया गया. 40 सीटों के 2015 लोगों से बात की गई. Goa मणिपुर में बीजेपी को 40%, कांग्रेस को 37% और बाकी को 23% वोट मिलने की संभावना है. इसमें भाजपा को 31-35 सीटें, कांग्रेस को 19-24 सीटें और बाकी को 2-4 सीटें जा सकती हैं. मणिपुर में 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सर्वे किया गया. सर्वे में सभी 60 विधानसभा सीटों के 3113 लोगों की राय जानी गई. Manipur UP में 403 सीट हैं. जिसमें से 2017 असेंबली इलेक्शन में BJP को 170 से 183 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर अभी चुनाव होते हैं तो BJP, सपा और BSP को पीछे छोड़ते हुए UP में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. ये बात निकल के आई है इंडिया टुडे-एक्सिस ओपिनियन पोल से. ओपिनियन पोल के मुताबिक मायावती की बसपा 115-124 सीटों के साथ UP में दूसरे नंबर पर रहेगी. सपा को 94 से 103 के करीब सीटें मिलने के आसार हैं. जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो जैसा कि हमेशा ही होता है, कांग्रेस मुकाबले में कहीं से भी टक्कर देती नहीं दिख रही है और उसे ओपिनियन पोल में 8 से 12 सीटें ही मिलती दिख रही हैं. up ‘इंडिया टुडे-एक्सिस’ के ओपिनियन पोल के मुताबिक,  अगर अभी चुनाव हुए तो पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, लेकिन किसी को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है. ओपिनियन पोल के मुताबिक, कांग्रेस 49 से 55 सीट पा सकती है. AAP के खाते में 42 से 46 सीट जाती दिख रही हैं. और SAD-BJP मिलकर 17 से 21 सीट पर ही निपटते दिख रहे हैं. कुछ एक छोटे-छोटे ग्रुप्स भी 3 से 7 सीट निकाल ले जाएंगे. ऐसे आसार बने हैं. punjab

ये भी पढ़ो:

आज मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी

यूपी में अभी चुनाव हों तो किसको मिलेंगी कितनी सीटें

पंजाब में आप की उम्मीदों को बड़ा झटका

Advertisement
Advertisement