The Lallantop

'पार्टी गई तेल लेने' कहने वाले जीतू पटवारी का क्या हुआ?

जीतू राहुल गांधी के करीबी हैं!

Advertisement
post-main-image
जीतू पटवारी
1. सीट -  राऊ
2. चुनने की वजह – कांग्रेसी नेता जीतू पटवारी इस सीट की बात करने की अकेली वजह है.
3. चैलेंजर कौन -  भाजपा के मधु वर्मा
4. ट्रिविया
भाजपा के मधु वर्मा भाजपा के मधु वर्मा

> राऊ इंदौर में है. इंदौर ज़िला और खासकर इंदौर शहर भाजपा का गढ़ है. ताई सुमित्रा महाजन भी इंदौर से हैं और भाई कैलाश विजयवर्गीय भी इंदौर से. लेकिन लोगों में पकड़ थी, तो 2013 में मोदी लहर और शिवराज फैक्टर का असर इंदौर की 9 में से 8 सीटों पर ही चला. इस बार जीतू को फिर कांग्रेस से टिकट मिला है
> जीतू पटवारी कहते हैं कि धरती पकड़ नेता हूं. पार्टी का आशीर्वाद है, लेकिन नेतागिरी अपने चेहरे के बूते करता हूं. सो जीतू के बयान खूब वायरल होते हैं. याद कीजिए वो वीडियो जिसमें जीतू एक अंकल से कहते हैं...'आपको मेरी इज़्ज़त रखनी है, पार्टी गई तेल लेने.' जीतू से सफाई मांगी गई तो बोले कि तेल लेने भारतीय जनता पार्टी को भेजा था. भारतीय और जनता मुंह में रह गया. ये सफा`ई कांग्रेस वालों को भी कितनी पटी होगी, सोच-विचार का विषय है. लेकिन ज़्यादा कुछ हुआ नहीं, क्योंकि जीतू कांग्रेस को जीत की गारंटी लगते हैं
वीडियो देखें - अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस जीती तो क्या अगले सीएम होंगे जीतू पटवारी - 
5. मुद्दे/फैक्टर
> जीतू ने इंदौर में भाजपा का क्लीन स्वीप रोका था.
> चर्चा चली कि जीतू खुद जीते हैं, कांग्रेस नहीं. तो उन्हीं का पर्सनैलिटी कल्ट इस चुनाव में फैक्टर है.
6. पिछली बार के नतीजे -
जीतू पटवारी ने भाजपा के जीतू जिराती को 18 वोट से हरा दिया था.
7. इस कौन जीता ?
जीतू आखिर 5 हज़ार वोट से जीत गए हैं.
rau

*कांग्रेस के जीतू पटवारी मधु वर्मा से 4436 वोटो से आगे चल रहे हैं.




Video देखें -

इंदौर के पत्रकारों ने समझाई 2018 के विधानसभा की पूरी गणित -

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement