The Lallantop

पीएम मोदी ने बताया, बीजेपी ने क्यों दिया साध्वी प्रज्ञा को टिकट

पीएम ने कहा- चौकीदार को चोर कहा, तो मैंने चौकीदार बनकर सामने से ललकारा.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी ने आजतक से खास बातचीत में साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर जवाब दिया है.
आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहीं साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी ने भोपाल से उम्मीदवार बनाया है. जब से साध्वी प्रज्ञा के नाम का ऐलान हुआ है, बीजेपी लगातार निशाने पर रही है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर पार्टी का स्टैंड साफ कर दिया है. आजतक को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी एक सिंबल है. विपक्ष ने हिंदू आतंकवाद कहकर हजारों साल की विरासत को बदनाम किया, तो हमने उनको सामने से ललकारा है. जिस तरह से विपक्ष ने चौकीदार को चोर कहा तो मैंने इन्हें सामने से ललकारा. उसी तरह से इन्होंने भगवा आतंकवाद फैलाया तो जवाब देने के लिए साध्वी प्रज्ञा आई हैं.' आजतक से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा-
''पिछले कई सालों में मुझपर इतने आरोप लगे और ऐसे हवा बना दी गई कि मुझसे खराब आदमी ही कोई नहीं है. पीएम ने कहा कि अगर आप खोजेंगे तो मोदी के खिलाफ लाखों पेज मिलेंगे. उसके प्रभाव में अमेरिका ने मुझे वीजा देने से मना कर दिया था. जब सच बाहर आया तो अमेरिका मोदी को वीजा देने के लिए खुद सामने आ गया. ये कांग्रेस का झूठ फैलाने का तरीका है. कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने लंदन में ईवीएम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई, नोटबंदी के दौरान अलग-अलग वीडियो बनवाए. ये उनके काम करने का तरीका है.''
मोदी ने कहा-
''पहले उनका कोई चेला-चपाटा होता है. छोटा अखबार चलाता है, जिसमें कोई झूठी स्टोरी छाप दी जाती है. दूसरे दिन कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है. तीसरे दिन उनका चेला चपाटा जाकर पीआईएल कर आता है. फिर 10 दिन गाड़ी चलती है और फिर कुछलोग इसे लगातार चलाते रहते हैं. और उसमें किसी की जिंदगी बर्बाद हो जाती है.कोई सबूत नहीं, कुछ नहीं. मेरे साथ गुजरात में इन्होंने इतना कुछ किया है, लेकिन देश की जनता हमारे साथ रही है.''
पीएम मोदी ने कहा कि प्रज्ञा के खिलाफ कोर्ट में भी ये लोग गए, लेकिन कोर्ट ने भी कहा कि वो चुनाव लड़ सकती हैं. और वो एक सिंबल हैं. ये हिंदू टेररिजम कहके आपने भारत की हजारों साल की विरासत का जो बदनाम किया, उसको सामने से ललकारना चाहिए. इनका मुंह तभी बंद होगा. ये एक सिंबल बनेगा, फिर इस प्रकार की हरकतें हिंदुस्तान में कोई राजनीतिक दल नहीं करेगा कि निर्दोष लोगों को फंसाया जाए.
 

Advertisement
Advertisement