चुनने की वजह - मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री और 7 बार के विधायक जयंत मलैया की सीट.
चैलेंजर - राहुल सिंह, कांग्रेस

जयंत मलैया पिछले चुनाव को अपना अाखिरी चुनाव बता रहे थे.
ट्रिविया - पिछले 28 साल से मलैया का दमोह में कब्जा. पर इस बार पूर्व सांसद और वरिष्ठ बीजेपी नेता डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया(बाबा) के बागी हो जाने से सीट फंस गई है. दो बुजुर्गों की घर की लड़ाई का फायदा राहुल को मिल सकता है. क्योंकि लहर के बाद भी 2013 में जयंत मलैया सिर्फ 4953 वोटों से जीते थे.
- कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह के नामांकन फॉर्म पर मलैया ने 16 आपत्तियां लगाईं, जिसे लेकर विरोधियों ने कहा कि मलैया घबरा रहे हैं तभी ये सब कर रहे हैं.

कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार युवा राहुल सिंह को बनाया है, जो कि राजपरिवार से भी आते हैं.
मुद्दे
- मंत्री जी पर भ्रष्टाचार के आरोप - लोगों का आरोप कि बस स्टैंड को उन्होंने ऐसी जगह भिजवाया जहां उनकी जमीन है - मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी का वादा न पूरा होने से लोग नाराज - रोजगार बड़ा मुद्दा - मंत्री के लोगों पर गुंडागर्दी का आरोप - मलैया आखिरी चुनाव बता मांग रहे वोट

भाजपा से बागी हो कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.
नतीजा - जयंत मलैया 798 वोटों से हारे
राहुल सिंह, कांग्रेस - 78,997 वोट
जयंत मलैया, बीजेपी - 78,199 वोट
डॉ. राकमृष्ण कुस्मारिया, बागी - 1133 वोट
पिछला नतीजा -
जयंत मलैया, बीजेपी : 72,534 वोट चंद्रभान , कांग्रेस : 67,581 वोट जीत का अंतर - 4,953 वोट
वीडियो देखें:
























