The Lallantop

पांचवें चरण में लोकसभा की 49 सीटों पर वोटिंग जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों पर सबकी नजर

Lok Sabha Election के 5वें चरण में Rahul Gandhi, Rajnath Singh, Smriti Irani समेत कई दिग्गज चुनाव मैदान में हैं.

Advertisement
post-main-image
लोकसभा की 49 सीटों पर वोटिंग जारी. (सांकेतिक तस्वीर: PTI)

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए पांचवें चरण का मतदान जारी है. इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है. मतदान की प्रक्रिया सुबह के 7 बजे से शुरू है जो शाम के 6 बजे तक जारी रहेगी. बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू-कश्मीर की 1 और लद्दाख की 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग कराई जा रही है.

Advertisement

इन राज्यों/UTs की इन सीटों पर हो रही है वोटिंग-

बिहार5- सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर
झारखंड3- चतरा, कोडरमा, हजारीबाग
महाराष्ट्र13- धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण
उड़ीसा5- बरगढ़, सुंदरगढ़, बलांगीर, कंधमाल, अस्का
उत्तर प्रदेश14- मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा
पश्चिम बंगाल7- बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग
जम्मू एंड कश्मीर1- बारामूला
लद्दाख1- लद्दाख
कुल-49

ये भी पढ़ें: रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला सोनिया गांधी को टक्कर देने वाले दिनेश प्रताप सिंह से

Advertisement

आज यानी 20 मई को होने वाले पांचवें चरण के मतदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनावी मैदान में हैं. वो रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. उनको अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X (ट्विटर) पर रिकॉर्ड मतदान का अनुरोध किया है. उन्होंने लिखा है,

"लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं. महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें."

Advertisement

इसके बाद छठवें चरण का मतदान 25 मई को और 7वें चरण का मतदान 1 जून को होना है. 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी.

वीडियो: रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में दिनेश प्रताप सिंह ने क्या दावे किए हैं?

Advertisement