The Lallantop

आम आदमी पार्टी गुजरात में कितनी सीटें जीतेगी? जिग्नेश मेवाणी ने बताया

जिग्नेश ने AAP की सीटों की संख्या भी लल्लनटॉप को बता दी!

Advertisement
post-main-image
आम आदमी पार्टी की गुजरात में संभावनाओं पर जिग्नेश मेवाणी ने काफी कुछ बताया | फोटो: आजतक/दी लल्लनटॉप

गुजरात में चुनाव (Gujarat elections) होने वाला है. एक और पांच दिसंबर को पूरा प्रदेश मतदान करेगा. चुनाव हो रहे हैं, तो कवरेज भी हो रही है. दी लल्लनटॉप की भी टीमें ग्राउंड पर हैं. गुजरात (Gujarat) की जनता के मुद्दे खंगाल रही हैं. और, इस सिलसिले में वापस आ चुका है ‘जमघट’ - जहां हमारे संपादक सौरभ द्विवेदी सत्ता के दावेदारों से जनता के हिस्से के सवाल पूछते हैं. सौरभ ने बात की गुजरात कांग्रेस के युवा नेता और वड़गाम विधानसभा सीट से विधायक जिग्नेश मेवाणी से.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिग्नेश मेवाणी से कई सवाल पूछे गए, जिनमें एक सवाल आम आदमी पार्टी (AAP) से भी जुड़ा था. मेवाणी से पूछा गया कि राज्य में आम आदमी पार्टी खूब जोर-शोर से प्रचार कर रही है. ऐसे में उन्हें आम आदमी पार्टी की गुजरात में क्या संभावनाएं नजर आती हैं? वो कैसा प्रदर्शन कर सकती हैं?

इस सवाल के जवाब में गुजरात कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट जिग्नेश मेवाणी ने कहा,

Advertisement

'कल सुबह अगर चुनाव होता है तो आम आदमी पार्टी को गुजरात में एक भी सीट नहीं मिलेगी. बिल्कुल होशो हवास में, तटस्थ रहकर मैं ये बात कह रहा हूं. मेरी इस वीडियो क्लिप को आप संभालकर रखिएगा. और इस वीडियो क्लिप और मेरे इस बयान के आधार पर इसी चुनाव के बाद मुझसे सवाल पूछिएगा. मेरे हिसाब से इस समय असलियत यही है. गुजरात में केवल सूरत एक ऐसी जगह है, जहां आम आदमी पार्टी की स्थिति अन्य पार्टियों से बेहतर नजर आती है. लेकिन, सूरत में भी उनकी कोई सीट निकल पाएगी, इसे लेकर मुझे संदेह है. सूरत में AAP फाइट जरूर देगी, लेकिन कोई सीट निकलेगी, ऐसा मुझे नहीं लगता.'

जिग्नेश मेवाणी के मुताबिक उन्हें जिस तरह की सूचनाएं पूरे गुजरात से मिल रही हैं, उनके आधार पर वो ये बात कह रहे हैं.

पूरा इंटरव्यू देखें: जिग्नेश मेवाणी ने बताया कांग्रेस कैसे करेगी गुजरात फतेह, कैसी है राहुल के साथ कैमिस्ट्री?

Advertisement

Advertisement