The Lallantop

EVM तोड़ डालने वाले नेता जी के गुस्से की वजह पता चली आपको?

ऐसा करना अपराध है, ये तो आपको पता ही होगा. और पता ही होगा कि उसके बाद नेताजी के साथ क्या हुआ होगा.

Advertisement
post-main-image
के. मधुसूदन गुप्ता जनसेना पार्टी से उम्मीदवार हैं. (साभार- फेसबुक/के. मधुसूदन गुप्ता)
देश में लोकसभा के साथ-साथ 4 राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. इन्हीं में से एक राज्य है आंध्र प्रदेश. यहां विधानसभा की 176 सीटें हैं. 176 में से 175 सीटों पर वोटिंग चल रही है. लेकिन, वोटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस ने एक उम्मीदवार को ही गिरफ्तार कर लिया. मामला है राज्य के अनंतपुर जिले की गुंतकल विधानसभा क्षेत्र इलाके का. यहां के एक पोलिंग बूथ में जनसेना पार्टी के उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता ने EVM तोड़ डाली. #WATCH Jana Sena MLA candidate Madhusudhan Gupta smashes an Electronic Voting Machine (EVM) at a polling booth in Gooty, in Anantapur district. He has been arrested by police. #AndhraPradesh pic.twitter.com/VoAFNdA6Jo दरअसल, नेताजी EVM पर विधानसभा और संसदीय इलाकों के नाम साफ़-साफ नज़र ना आने से गुस्सा थे. उन्होंने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की. इत्ती देर में कैमरा और माइक थामे पत्रकार भी आ गए. नेता जी से रहा ना गया, इधर बयान दिया और उधर EVM फोड़ डाली. नतीजा, नेताजी ने कैमरा के सामने ही फर्श पर EVM फोड़ डाली.
चूंकि, मतदान प्रकिया में बाधा पहुंचाना अपराध है, इसलिए मधुसूदन को पुलिस ने उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया.
मधुसूदन जनसेना पार्टी से उम्मीदवार हैं. ये पार्टी तेलगु सिनेमा के बड़े अभिनेता और अब नेता बने पवन कल्याण की है. इस बार जनसेना गठबंधन बनाकर TDP और जगनमोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस को चुनौती दे रही है. इस गठबंधन में जनसेना के तीन और पार्टनर हैं- बसपा, CPI और CPM. खुद पवन कल्याण दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं.
वीडियो- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों से 281 करोड़ के रैकट के अलावा बहुत कुछ हाथ लगा है 

Advertisement
Advertisement