The Lallantop

कांग्रेस ने हिमाचल में पैसे लेकर टिकट बांटे? राजीव शुक्ला क्या बोले

हिमाचल में कांग्रेस के इंचार्ज राजीव शुक्ला ने खुद पर लगे आरोपों का दिया जवाब

Advertisement
post-main-image
लल्लनटॉप के इंटरव्यू में राजीव शुक्ल ने कई आरोपों का जवाब दिया | फ़ाइल फोटो: आजतक

हिमाचल प्रदेश में चुनाव (Himachal Pradesh Election 2022) प्रचार थम चुका है. 12 नवंबर को राज्य में एक फेज में वोट डाले जाएंगे. सियासी ताप के बीच दी लल्लनटॉप ने इंटरव्यू किया हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) का. संपादक सौरभ द्विवेदी ने उनसे सरकार के कांग्रेस के चुनावी वादों, तमाम बड़े विवादों से लेकर जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर सीधे सवाल पूछे. राजीव शुक्ला से पूछा गया कि पार्टी के कुछ बागियों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पैसे लेकर टिकट दिए. इन आरोपों पर क्या कहना है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिमाचल में टिकट बेचने के आरोप पर राजीव शुक्ला ने कहा,

'आप 70 साल का इतिहास उठा लो, जिसे टिकट नहीं मिला उसने आरोप क्या लगाया? वो सब यही तो कहते हैं कि पैसे लेकर किसी और को टिकट दे दिया. लेकिन, पैसे लेने का आरोप तो कभी हम पर कोई लगा ही नहीं सकता. हम तो खुद पार्टी के लिए लगे रहते हैं और लोगों से पार्टी में योगदान दिलवाते हैं, ऐसे में किसकी हिम्मत जो हमें पैसे दे दे. यहां सभी कह रहे हैं कि कांग्रेस ने अच्छे लोगों को टिकट दिए. हिमाचल में हमने नए लोगों को तरजीह दी, पुराने नेता जो लगातार हार रहे थे, उन्हें जब टिकट नहीं दिया तो वो पैसे लेने का आरोप लगा रहे हैं. ये बहुत श्वाश्त आरोप है जो 70 साल से हर पार्टी में लगता आ रहा है.'

Advertisement

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने आगे बताया कि कांग्रेस ने तीन एजेंसियों से सर्वे कराया फिर टिकट बांटे. उनके मुताबिक कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर लगभग सभी अखबारों ने लिखा कि ये बेस्ट उम्मीदवार हैं.

पूरा इंटरव्यू: कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने BJP के मंत्री को किस बात की बधाई दी?

Advertisement
Advertisement