निर्मला सीतारमण का यहां आना दिल को छू गया. केरल में अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच आज सुबह अस्पताल पहुंचकर उन्होंने मेरा हाल जाना. भारतीय राजनीति में शिष्टाचार एक दुर्लभ गुण है. उन्हें इसका बेहतरीन उदाहरण पेश करते देखकर बहुत अच्छा लगा.
शशि के सिर पर 6 टांके लगे हुए हैं, लोग मौज ले रहे हैं, बंदा खुद भी फुल मस्ती के मूड में है
कुछ देर के लिए इलेक्शन-विलेक्शन सब एक तरफ रख दो और आज की सबसे बेहतरीन तस्वीर के मज़े लो.
Advertisement

सिर में चोट लगने के बाद थरूर को मज़ेदार आइडिया आया है.
कांग्रेस के नेता हैं शशि थरूर. तिरुवनंतपुरम से लोकसभा उम्मीदवार भी हैं. मंदिर में पूजा करने गए थे. वहां एक हादसा हुआ और घायल हो गए. जिसमें उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई थीं. फिर उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा था. कुल मिलाकर 6 टांके लगे थे. उन्होंने एक दिन आराम किया फिर अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अब अस्पताल से छुट्टी मिली तो उन्होंने एक मज़ेदार ट्वीट कर दिया. मंगलवार को उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि भविष्य में उनकी फैमिली भी उनसे ऐसा ही करने के लिए कहेगी.
थरूर के इस ट्वीट के बाद लोगों के मज़ेदार कमेंट्स आ रहे हैं. क्योंकि ये ट्वीट भी मजाकिया लहजे में किया गया था. दरअसल थरूर मंदिर में तुलाभरम पूजा करने के दौरान चोटिल हुए थे, जिसमें खुद को तराजू पर फल और मिठाइयों के बराबर तौला जाता है. इसी पूजा के दौरान थरूर का तराजू टूट गया था और उन्हें गंभीर चोटें आ गई थी.
थरूर के घायल होने के बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अस्पताल पहुंची थीं. थरूर का हाल-चाल जाना था. जिसके बाद थरूर ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा:
वैसे तुलाभरम के बार में भी कुछ बातें जान लीजिए. तुलाभरम ऐसी पूजा है जो केरल के कुछ मंदिरों में ही होती है. इस पूजा में अपने वजन के बराबर चढ़ावा चढ़ाया जाता है. जिसमें मिठाईयां और फल शामिल होते हैं. भगवान को जो भी चढ़ावा चढ़ाना होता है, उसे अपने वजन के बराबर ही करना होता है. इसके लिए बाकायदा मंदिर के बाहर वजन करने के लिए बड़े-बड़े तराजू भी लगे होते हैं. कांग्रेस ने थरूर को एक बार फिर से तिरुवनंतपुरम सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा है. इससे पहले भी वे दो बार इसी सीट से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी नेता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मानेम राजशेखरन और सीपीआई विधायक सी दिवाकरन से है.
Advertisement











