The Lallantop

छत्तीसगढ़ में बीजेपी का इतना बुरा हाल होगा, खुद कांग्रेस ने भी नहीं सोचा होगा

रमन सिंह की कुर्सी 15 साल बाद गई, लेकिन बुरी तरह से.

Advertisement
post-main-image
सत्ता से बाहर होते ही पार्टी के भीतर रमन सिंह के विरोधी उन पर झपट पड़े हैं.
छत्तीसगढ़. वो राज्य जहां बीजेपी का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीएम था. रमन सिंह, जो पिछले पंद्रह सालों से जमे हुए थे. जहां राजस्थान में एंटी इंकम्बैंसी का हर टर्म में हल्ला रहता है, छत्तीसगढ़ में लगातार 15 सालों से भाजपा जीतती आ रही थी. इस बार लगातार चौथी बार सीएम बनने का इरादा लिए रमन सिंह फिर से मैदान में थे. इस बार एग्जिट पोल भी बंटे हुए थे. आधे भाजपा को जिता रहे थे, आधे कांग्रेस को. लेकिन जब नतीजे आए तमाम आंकलन धरे के धरे रह गए. कांग्रेस न सिर्फ जीती बल्कि भयानक तरीके से जीती. बीजेपी को एक तरह से क्रश करके रख दिया. 68 सीटें जीती कांग्रेस ने. भाजपा 15 पर सिमट कर रह गई. नतीजे ये रहे:
कांग्रेस - 68 भाजपा - 15 अन्य - 07
बताते चलें कि राज्य में पिछले तीनों विधानसभा चुनाव भाजपा ने आसानी से जीते थे. 90 सीटों में से 2003 में 50, 2008 में 50 और 2013 में 49 सीटें हासिल की थी. नीचे पिछली बार के नतीजों का चार्ट है: CG Seats पिछली बार के चुनाव में प्रमुख पार्टियों का वोट प्रतिशत देखना हो तो यहां नज़र मार लीजिए: CG Party Wise
वीडियो:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement