The Lallantop

चैनपुर रिजल्ट: JDU के जमा खान को मिली जीत, RJD उम्मीदवार को कितने वोटों से हराया?

Chainpur Election Result 2025: JDU के Md. Zama Khan जीत चुके हैं. BSP के Dhiraj Kumar Singh और RJD के Brij Kishor Bind ने उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके.

Advertisement
post-main-image
RJD के ब्रिज किशोर बिंद(बाएं) से नीतीश के साथी मोहम्मद जमा खान(दाएं) जीत चुके हैं. (फोटो- सोशल मीडिया)

बिहार के कैमूर जिले में आने वाली चैनपुर सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) को जीत मिली है. पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद जमा खान को 70,876 वोट मिले. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ब्रिज किशोर बिंद 62,514 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. बहुजन समाज पार्टी (BSP) के धीरज कुमार सिंह को 51,200 वोट मिले.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चैनपुर, एनडीए के 4 मुस्लिम उम्मीदवारों में से एक वाली सीट है. जमा खान नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं. इसके साथ ही वो राज्य में फिलहाल इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं.

बता दें कि इस बार चैनपुर सीट पर ज्यादातर नेता पार्टियां बदलकर चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले चुनाव में मोहम्मद जमा खान ने 24,294 वोटों से जीत दर्ज की थी. तब उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा था. जबकि बृज किशोर बिंद तब भाजपा में रहकर दूसरे नंबर पर रहे थे. उससे पहले, 2015 में बृज किशोर बिंद ने जमा खान को हराया था. चैनपुर विधानसभा सीट कैमूर के सासाराम संसदीय सीट के अंतर्गत आती है. यहां से मनोज कुमार कांग्रेस सांसद हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- चिराग पासवान की पार्टी की 28 सीटों पर क्या हुआ?

चैनपुर की सीट पर बसपा का काफी प्रभाव रहा है. यहां से दो बार बसपा के विधायक जीते. महाबली सिंह और जमा खान. 1995 से लगातार यहां बसपा रनर अप रही है. ऐसे में यहां से बसपा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

एक अहम बात ये भी है कि वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने यहां से बाल गोविंद बिंद को महागठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया था. वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने कैमूर पहुंचकर घोषणा की कि वीआईपी के बाल गोविंद बिंद ही चैनपुर से महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी होंगे. पर इस पर आखिर तक कोई स्पष्टता नहीं दी गई.

Advertisement

वीडियो: बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले आरजेडी के मनोज झा ने क्या बता दिया?

Advertisement