The Lallantop

Bihar Election Results: 'दोस्ताना भिड़ंत' वाली सब सीटों पर महागठबंधन की बड़ी हार

Bihar Election Results 2025 Live: महागठबंधन एक बार फिर पिछड़ता दिख रहा है. 143 सीटों पर लड़ी RJD को 26 सीटों पर लीड है. वहीं 61 सीटों पर दावा ठोकने वाली कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर आगे है. इस बीच उन सीटों की खूब चर्चा हो रही है जिन पर महागठबंधन के कैंडिडेट्स की 'दोस्ताना भिड़ंत' हुई.

Advertisement
post-main-image
कहलगांव सीट JDU ने 50 हजार 112 वोटों से अपने नाम कर ली है. (फोटो- PTI)

Bihar Election Results 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अब तक के रुझानों ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बहुत बड़ी जीत दर्ज करने जा रहा है. गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. JDU 85 सीटों पर आगे चल रही है. 90 सीटों पर बीजेपी के कैंडिडेट आगे चल रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19 सीटों पर बढ़त बनाए है, जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) 5 सीटें जीत सकती है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वहीं महागठबंधन एक बार फिर पिछड़ता दिख रहा है. 143 सीटों पर लड़ी RJD को 24 सीटों पर लीड है. वहीं 61 सीटों पर दावा ठोकने वाली कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर आगे है. इस बीच उन सीटों की खूब चर्चा हो रही है जिन पर महागठबंधन के कैंडिडेट्स की 'दोस्ताना भिड़ंत' हुई.

जिन सीटों पर आपस में भिड़ा महागठबंधन, वहां कौन-कौन आगे?

Advertisement

जिन 11 सीटों पर महागठबंंधन में फ्रेंडली फाइट हुई, उनमें वैशाली, बछवाड़ा, राजापाकर, बिहार शरीफ, बेलदौर, कैमूर जिले की चैनपुर, रोहतास की करगहर, पश्चिम चंपारण की नरकटियागंज, जमुई की सिकंदरा और भागलपुर जिले की कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं. इन सीटों का एक-एक कर हाल जान लेते हैं.

वैशाली

वैशाली सीट JDU के सिद्धार्थ पटेल ने 32 हजार 590 वोटों से जीत ली है. उन्हें 1 लाख 8 हजार 377 वोट मिले हैं. RJD के अजय कुमार कुशवाहा को 75 हजार 787 वोट मिले. कांग्रेस के संजीव सिंह को 20 हजार 395 वोट मिले.  

बछवाड़ा

बछवाड़ा में BJP के सुरेंद्र मेहता जीत गए हैं. उन्होंने ये सीट 15 हजार 841 वोटों से जीत हासिल की. कुल 1 लाख 343 वोट मिले. कांग्रेस के शिवप्रकाश दास को 84 हजार 502 वोट मिले. वहीं CPI के अवधेश कुमार राय 21 हजार 588 वोट ही पा पाए.

Advertisement
राजापाकर

राजापाकर सीट पर JDU का कब्जा हो गया है. पार्टी के महेंद्र राम 48 हजार 189 वोट से जीत गए हैं. उन्हें 96 हजार 258 वोट मिले हैं. कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी को 48 हजार 69 वोट मिले हैं. वहीं CPI के मोहित पासवान को 12 हजार 990 वोट मिले हैं.

बिहारशरीफ

बिहारशरीफ सीट BJP के खाते में गई है. पार्ट के सुनील कुमार को 1 लाख 9 हजार 304 वोट मिले. वो 29 हजार 168 वोट से जीते. कांग्रेस के ओमैर खान को 80 हजार 136 वोट मिले हैं. वहीं BSP के वलराम दास को मात्र 1396 वोट हासिल हुए हैं.

बेलदौर

बेलदौर सीट पर JDU के पन्ना लाल सिंह पटेल जीत गए हैं. उन्हें 1 लाख 6 हजार 262 वोट मिले हैं. कांग्रेस दूसरे नंबर पर रह. मिथलेश कुमार निषाद को 71 हजार 87 वोट हासिल हुए हैं. IIP की तनीषा भारती को अभी तक 9 हजार 188 वोट मिले हैं.

चैनपुर

चैनपुर सीट भी JDU के पाले में गई है. पार्टी के मोहम्मद जमा खान को 65 हजार 377 वोट मिले हैं. RJD के बृजकिशोर बिंद को 57 हजार 153 वोट मिले हैं. वहीं BSP के धीरज कुमार सिंह को 47 हजार 145 वोट हासिल हुए हैं.

करगहर

करगहर सीट JDU के बशिष्ठ सिंह ने जीत ली है. उन्हें 92 हजार 485 वोट मिले हैं. BSP के उदय प्रताप सिंह को 56 हजार 809 वोट हासिल हुए हैं. वहीं कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा को 39 हजार 333 वोट ही मिल पाए हैं.

नरकटियागंज

नरकटियागंज सीट BJP ने जीत ली है. पार्टी के संजय कुमार पांडेय ने ये सीट बड़े अंतर से जीत ली है. वे 26 हजार 458 वोटों से विजयी हुई हैं. संजय को कुल 1 लाख 44 वोट मिले. RJD के दीपक यादव दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें 73 हजार 586 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के शाश्वत केदार को सिर्फ 5 हजार 388 वोट मिले.

सिकंदरा

सिकंदरा सीट जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के खाते में गई है. पार्टी के प्रफुल्ल कुमार मांझी को 91 हजार 603 वोट मिले हैं. RJD के उदय नारायण चौधरी को 67 हजार 696 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस के विनोद कुमार चौधरी को मात्र 1803 वोट मिले हैं.

कहलगांव

कहलगांव सीट JDU ने 50 हजार 112 वोटों से अपने नाम कर ली है. पार्टी के शुभानंद मुकेश को 1 लाख 30 हजार 767 वोट मिले. RJD के रजनीश भारती को 80 हजार 655 वोट मिले हैं. कांग्रेस के प्रवीण सिंह के खाते में 10 हजार 83 वोट मिले.

सुल्तानगंज

सुल्तानगंज सीट JDU ने 31 हजार 136 वोट से जीती है. पार्टी के ललित नारायण मंडल 1 लाख 8 हजार 712 वोट मिले. RJD के चंदन कुमार उर्फ ​​चंदन कुमार सिन्हा को 77 हजार 576 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस के ललन कुमार को मात्र 2, 754 वोट मिले हैं.

वीडियो: बिहार चुनाव 2025: रुझानों में पिछड़े तेजस्वी तो कौन सा वीडियो वायरल हो गया, राघोपुर से क्या बोले थे?

Advertisement