बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly election) को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों में तेजी ला दी है. आजादी के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस (Congress) की सबसे बड़ी बैठक होने जा रही है. पार्टी की विस्तारित वर्किंग कमेटी की बैठक 24 सितंबर को सदाकत आश्रम में होगी. बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार विधानसभा चुनाव है. बैठक के बाद कांग्रेस 38 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है. हालांकि अभी इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर समझौता नहीं हुआ है.
कांग्रेस ने RJD को दे दी बड़ी टेंशन, 76 सीटों पर लड़ने की तैयारी, 38 पर कैंडिडेट भी फाइनल
Rahul Gandhi की वोटर अधिकार यात्रा के बाद Congress ने उम्मीदवार उतारने के लिए 76 सीटों को चिह्नित किया है. इन सीटों को 8 क्लस्टर में बांटकर चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं. दूसरे राज्यों के बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है.


राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारने के लिए 76 सीटों को चिह्नित किया है. इन सीटों को 8 क्लस्टर में बांटकर चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं. दूसरे राज्यों के बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. इन सभी 76 सीटों पर ग्रास रूट स्तर पर सांगठनिक मजबूती से लेकर वोटर आधार के विस्तार के लिए पार्टी की ओर से योजना बनाई गई है. पार्टी का लक्ष्य महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के दौरान इनमें से अधिक से अधिक सीट अपने पाले में करने की है. राजद के साथ कुछ सीटों की अदला बदली भी की जा सकती है. वहीं अगर गठबंधन में सहमति नहीं बनी तो कुछ सीटों पर घटक दलों के साथ फ्रेंडली फाइट भी संभव है.
उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान करेगा18 सिंतबर को कांग्रेस की नवगठित प्रदेश चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक हुई. ये बैठक पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में हुई. बैठक के दौरान उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी हाईकमान को अधिकृत करने का प्रस्ताव पास किया गया. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कई सीटें ऐसी हैं जहां दो से तीन उम्मीदवार हैं. इसलिए सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह के विवाद से बचने के लिए अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान के स्तर से लिया जाएगा.
कांग्रेस जिन 76 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, उनमें से 18 सीटों पर उसके सहयोगी दल 2020 में चुनाव लड़े थे. इनमें से 12 सीट राजद के कोटे की हैं. इन 12 में से 4 सीटों पर पिछली बार राजद को जीत मिली थी. वहीं तीन सीटें ऐसी हैं जहां भाकपा चुनाव लड़ी थी. दो सीट माले की हैं. और एक सीट माकपा के हिस्से की.
अन्य दलों की किन सीटों पर तैयारी कर रही कांग्रेस?राजद : चिरैया, बिसफी, कटिहार, बरारी, सहरसा, कुढ़नी, कांटी, गरखा,तरैया, अमनौर, बनियापुर, परबत्ता.
भाकपा : हरलाखी, झंझारपुर, बछवाड़ा.
माकपा : मटिहानी.
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पूर्व विधायक दल नेता अजीत शर्मा प्रदेश समिति की बैठक के बीच से ही निकल गए. इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा. अखिलेश सिंह ने बैठक से निकलने को लेकर सफाई देते हुए कहा कि दिल्ली में पहले से उनका कार्यक्रम तय था. और उन्होंने इसकी सूचना दे रखी थी. वहीं अजीत शर्मा ने भी कहा कि क्षेत्र में पहले से तय कार्यक्रम को लेकर उनका भागलपुर जाना जरूरी था. इस बैठक में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी हिस्सा लिया.
वीडियो: राजधानी: CM फेस पर राहुल की चुप्पी, क्या कांग्रेस से नाराज हैं लालू प्रसाद यादव?














.webp?width=275)



.webp?width=120)

