The Lallantop

पत्रकार ने पूछा- 'आप प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं?', केजरीवाल ने जवाब दिया...

Arvind Kejriwal ने INDIA गुट के साथियों से मांफी क्यों मांगी?

Advertisement
post-main-image
देशभर के गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा (फोटो- PTI)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के बीच 10 गारंटियों की घोषणा की है. जिसमें मुफ्त बिजली, रोजगार, शिक्षा, MSP समेत तमाम वादे शामिल है. सीएम केजरीवाल  ने बताया कि गिरफ्तारी की वजह से इन वादों की घोषणा करने में देरी हो गई. लेकिन अभी भी कई चरणों में चुनाव होने बाकी है. उन्होंने कहा कि ये केजरीवाल की गारंटी है तो मैं ये गारंटी लेता हूं कि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने के बाद इन्हें पूरा करवाउंगा.  

Advertisement

केजरीवाल ने पहले अपने विधायकों के साथ बैठक की, फिर प्रेेस कॉन्फ्रेेंस कर चुनावी वादे किए. 12 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ‘मोदी की गारंटी’ की तर्ज पर केजरीवाल अपनी गारंटी दे रहे थे तभी एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया गया कि क्या वो प्रधानमंत्री पद की रेस में हैं? जवाब में उन्होंने कहा,

''नहीं, मैं नहीं हूं.  लेकिन जो सरकार बनेगी मैं उनसे काम करवाऊंगा.''

Advertisement

जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल पीएम मोदी और उनकी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. 11 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तो एक साल बाद रिटायर होने वाले हैं, अमित शाह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. इसके बाद आज उन्होंने 10 गारंटी की घोषणा कर दी.

हालांकि जब केजरीवाल से ये सवाल किया गया कि इन गारंटी को लेकर क्या INDIA गठबंधन से उनकी चर्चा हुई है. तब उन्होंने इंडिया अलायंस के सभी पार्टनर्स से माफी मांगते हुए कहा कि समय कम था, और चुनाव आधा बीत चुका है. केजरीवाल ने कहा कि स्कूल और अस्पताल खोलने पर इंडिया अलायंस को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.  जो भी सरकार बनेगी वो उनसे इन सभी गारंटियों को पूरा कराएंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव पर कितना असर डालेंगे?

ये हैं सीएम केजरीवाल की 10 गारंटी 

इसके बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी की गारंटी और अपनी तरफ से दी गई गारंटियों को लेकर बात की.  कहा कि उनकी गारंटी मोदी जी की गारंटी से बिल्कुल अलग है. केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पहले भी अपनी गारंटी को पूरा करके दिखाया है. उनकी सरकार ने दिल्ली और पंजाब में अपनी गारंटियों को पूरा कर के लोगों को दिखाया है. सीएम  केजरीवाल ने कहा, 

मेरी गिरफ्तारी के कारण लोकसभा 2024 के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' का एलान करने में देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं.

1.  बिजली की गारंटी: पूरे देश में पहली 200 यूनिट बिजली मुफ्त के साथ 24 घंटे बिजली की आपूर्ति.

2. शिक्षा की गारंटी: सभी के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करने और सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने का वादा.

3. स्वास्थ्य की गारंटी: सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों के बराबर बुनियादी ढांचा और सुविधा का वादा.

4. चीन से जमीन वापस लेने की गारंटी: चीन से भारत की जमीन छुड़ाई जाएगी. इसके लिए सेना को खुली छूट दी जाएगी .

5. अग्निवीर योजना को खत्म करने की गारंटी: अग्निवीर योजना बंद करके सारी सैन्य भर्तियां पुरानी प्रक्रिया के तहत की जाएंगी.

6. MSP की गारंटी: किसानों को उनकी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा.

7. राज्य के दर्जे की गारंटी: दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे.

8. रोजगार की गारंटी: अगले एक वर्ष में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी.

9. भ्रष्टाचार के खिलाफ गारंटी: देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे.

10. जीएसटी पर गारंटी: वस्तु एवं सेवा कर (GST) को सरल बनाने की योजना, हमारा टारगेट चीन व्यापार को पीछे छोड़ना है.   

वीडियो: केजरीवाल से अमृतपाल सिंह की तुलना पर SC ने ये जवाब दिया

Advertisement