The Lallantop

IAS की तैयारी के लिये सोनू सूद ने लॉन्च की फ्री कोचिंग, ऐसे करें अप्लाई

कोचिंग में एडमिशन के लिये 25 सितंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंडिडेट्स को कोचिंग में सहायता देंगे (फोटो- इंडिया टुडे)

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बड़ा ऐलान किया है. एक्टर ने कोरोना काल में हजारों लोगों की मदद की थी. अब UPSC की तैयारी करने वालों के लिए फ्री कोचिंग लेकर आए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की. इस कोचिंग में एडमिशन के लिये 25 सितंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं. क्या है ये कोचिंग और कैसे यहां एडमिशन ले सकते हैं? जानिये पूरी डिटेल्स.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Sambhavam कोचिंग

सोनू सूद एक चैरिटी फाउंडेशन चलाते हैं. इसका नाम है सूद चैरिटी फाउंडेशन. सूद चैरिटी फाउंडेशन (SCF) ने  डिवाइन इंडिया यूथ एशोसिएशन (DIYA) के साथ मिकर UPSC की तैयारी करने वालों को कोचिंग सपोर्ट देने का फैसला किया है. इसके तहत स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मीडियम में कोचिंग दी जायेगी. कोचिंग को लॉन्च करते हुये सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा,

Advertisement

चलो मिलकर नया भारत बनाते हैं. IAS परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग. करनी है आईएएस की तैयारी, हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी.

मेंटरशिप सपोर्ट भी मिलेगा

संभवम कोचिंग के तहत स्टूडेंट्स, UPSC की तैयारी कराने वाली टॉप कोचिंग संस्थानों में फ्री कोचिंग ले सकेंगे. इसके अलावा कैंडिडेट्स को मेंटरशिप सपोर्ट और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की सुविधा भी दी जायेगी. इसके तहत SCF और DIYA आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंडिडेट्स को कोचिंग में सहायता देंगे. फाउंडेशन की ओर से छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी. संभवम कोचिंग में अप्लाई करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.  संभवम कोचिंग में अप्लाई करने के लिये 50 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. ये फीस नॉन-रिफंडेबल होगी. सेलेक्शन के लिये एक एंट्रेंस टेस्ट भी देना होगा. आर्थिक रुप से कमजोर स्टूडेंट्स को इस कोचिंग में एडमिशन के लिये प्रिफरेंस दी जायेगी. 

सोनू सूद फाउंडेशन ये स्कॉलरशिप भी देता है

इससे पहले सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन ने कई और स्कॉलरशिप शुरू की थी. इसमें ''प्रोफेसर सरोज सूद स्कॉलरशिप' और ‘फ्री लॉ एजुकेशन’ शामिल है. प्रोफेसर सरोज सूद स्कॉलरशिप भी उन स्टूडेंट्स के लिये है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं. स्कॉलरशिप के तहत स्टूडेंट्स की हायर एजुकेशन में मदद की जाती है. इसके लिये सूद चैरिटी फाउंडेशन अलग-अलग यूनिवर्सिटीज से समझौता करता है. ये स्कॉलरशिप नये एडमिशन वाले स्टूडेंट्स को ही दी जाती है. 

Advertisement

फ्री लॉ कोचिंग का नाम संकल्प (SANKALP) है. इसके जरिए स्टूडेंट अपने प्रोफेशनल लीगल एजुकेशन का सपना पूरा कर सकते हैं. इसमें स्टूडेंट्स को फ्री CLAT कोचिंग और लॉ एंट्रेंस टेस्ट्स की तैयारी कराई जाती है. स्कॉलरशिप में उन स्टूडेंट्स को प्रेफरेंस दी जाती है जिन्होंने अपने पेरेंट्स को कोविड में खोया था. इसके अलावा EWS कैंडिडेट्स को भी प्रेफरेंस दी जाती है. इस स्कॉलरशिप के लिये वो कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जो 11वीं या 12वीं क्लास में हैं या जिन्होंने इसी साल 12वीं पास किया है.    

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement