मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP PSC एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिये बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के चलते ओवरएज हुए कैंडिडेट्स को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने की बात कही है. ये नियम केवल एक साल के लिए लागू किया जायेगा.
MPPSC परीक्षा देने वालों को शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी खुशखबरी दे दी!
ये नियम केवल एक साल के लिए लागू होगा.


कोरोना महामारी के चलते देश में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा था. इसी वजह से कई उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाये थे और उनकी उम्र तय आयुसीमा से बढ़ गई थी. मध्य प्रदेश सरकार ने इन्हीं उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुये ये फैसला लिया है.
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,
कोविड के कारण पिछले वर्षों में PCS की परीक्षाएं नहीं हुई हैं या स्थगित हुई हैं. इसके कारण कई उम्मीदवार ओवरएज हो गए हैं. मुझे कई कैंडिडेट्स मिले हैं जिन्होंने मुझसे आग्रह किया था कि परीक्षा न होने के कारण जो उम्मीदवार ओवरएज हुए हैं उनके साथ अन्याय हो रहा है. इसलिए एक बार के लिए PSC में परीक्षा देने की जो अधिकतम आयु सीमा है उसे 3 साल के लिए बढ़ाया जाए ताकि बच्चों के साथ न्याय हो सके.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया,
MPPSC परीक्षा क्या है?COVID-19 के चलते PSC की परीक्षाएं न होने पर आवेदन के जो पात्र युवा आयु सीमा पार कर गए हैं, उनके साथ न्याय हो सके, इसलिए उनकी मांगों के आधार पर PSC की परीक्षा में केवल 1 वर्ष के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 3 साल बढ़ाने का फैसला हम कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिये मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) एग्जाम कराता है. ये एग्जाम स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, स्टेट पुलिस सर्विस, कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्रर जैसे पदों पर भर्ती के लिये कराया जाता है.
स्टेट सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन 2022 के लिये नोटिफिकेशन 22 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था. कुल 346 पदों के लिये प्रिलिम्स परीक्षा 10 जून, 2022 को आयोजित की गई थी. इसका रिजल्ट 8 अगस्त को जारी किया गया था. परीक्षा का मेंस एग्जाम 24 से 29 नवंबर के बीच कराया जायेगा.
रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर
















.webp?width=120)

.webp?width=120)

