The Lallantop

शेयर मार्केट में मातम, एक दिन में 11.5 लाख करोड़ 'स्वाहा', सोना-चांदी की गिरावट डरा देगी

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल के दाम उछलने और मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से बाजार में डर बढ़ा है. इस वजह से निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. इसके अलावा HDFC Bank के शेयरों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार को और नीचे ढकेल दिया.

Advertisement
post-main-image
सोने करीब 7 हजार रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

भारत के शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को भारी गिरावट आई. दोनों बेंचमार्क सूचकांक 3% से भी ज्यादा लुढ़क गए. BSE सेंसेक्स लगभग 2,500 अंक गिर गया. NIFTY 50 भी करीब 23,000 के स्तर पर बंद हुआ. इस भारी गिरावट के चलते BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 11.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 427 लाख करोड़ रुपये के आसपास आ गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि सेंसेक्स 2,497 अंक गिरकर 74,207 पर बंद हुआ, जबकि NIFTY 50 776 अंक गिरकर 23,002 पर बंद हुआ, जो कुछ समय के लिए 23,000 के स्तर से नीचे भी गया था. बाजार में गिरावट आज इस कदर हावी थी कि सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. 

इनमें इटर्नल और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा गिरे. इन शेयरों की कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट रही. इसी तरह बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी 4-5% की गिरावट दर्ज की गई. एनएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए. इनमें NIFTY ऑटो 4% से ज्यादा और NIFTY रियल्टी लगभग 4% गिर गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: IT कंपनियों के शेयर 52 हफ्तों में सबसे नीचे, निवेश का सुनहरा मौका या दूरी भली?

बाजार क्यों गिरा?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल के दाम उछलने और मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से बाजार में डर बढ़ा है. इस वजह से निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. इसके अलावा HDFC Bank के शेयरों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार को और नीचे ढकेल दिया.

सोना-चांदी भी लुढ़के

गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक सोने का भाव करीब 7000 रुपये गिरकर 1 लाख 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी करीब 20 हजार रुपये लुढ़ककर 2 लाख 28 हजार 947 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

Advertisement

अमेरिका में ब्याज दरें स्थिर रहने से इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम गिरे हैं. इसका असर भारत में भी पड़ा है. अमेरिका के केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.5%–3.75% पर स्थिर रखा है. साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी सोने के दाम गिरने की बड़ी वजह है.

वीडियो: ट्रंप ने ईरान जंग में इजरायल के साथ गद्दारी कर दी?

Advertisement