The Lallantop

दूध और ब्रेड हुआ महंगा, अब बिस्कुट के भी बढ़ेंगे दाम, समझ लें महंगाई का पूरा गणित

दूध के दाम बढ़े करीब हफ्ता भी नहीं बीता है ब्रेड के दाम भी बढ़ गए हैं. कंपनी का कहना है कि पैकेजिंग और माल ढुलाई की बढ़ती लागत के चलते ब्रेड कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने दूध महंगा किया था (फोटो क्रेडिट: Aaj Tak)

दूध के दाम बढ़े अभी हफ्ता भी नहीं बीता है  ब्रेड के दाम भी बढ़ गए हैं. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट  में बताया गया है कि पैकेजिंग और माल ढुलाई की बढ़ती लागत के चलते ब्रेड बनाने वाली कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉडर्न ब्रेड कंपनी ने ब्रेड के दाम 5 रुपये बढ़ा दिए हैं. इसी तरह से ब्रोकरेज फर्म नुवामा का कहना है कि ब्रिटानिया और विब्स जैसे अन्य प्रमुख ब्रेड और बिस्कुट बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पादों के दाम बढ़ा सकती हैं. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बिस्कुट की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये दरें ऐसे समय में बढ़ाई गई हैं जब मिडिल ईस्ट में काफी दिनों से तनाव जारी है. इसकी वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है और लोगों की जरूरत की कई चीजों के दाम पहले ही बढ़ने लगे हैं. जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे कई सेक्टरों में महंगाई का दबाव बढ़ रहा है. इसके अलावा, हफ्तेभर से कम समय में भारत में पेट्रोल के दाम करीब 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ने का असर अभी आना बाकी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की समेत दूसरे सामानों की महंगाई और बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार क्यों लुढ़का? अब कितना बचा है?

Advertisement
अमूल-मदर डेयरी ने दूध महंगा किया  

हाल ही में हर घर की जरूरत में शामिल दूध के दाम में इजाफा हुआ है. 14 मई 2026 से Amul और Mother Dairy ने अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. Amul ने अलग-अलग वेरिएंट्स में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. वहीं Mother Dairy ने भी दिल्ली-NCR में नए रेट लागू कर दिए हैं.

अमूल के नए रेट:-

Amul Taaza (500 ml): 29 रुपये
Amul Gold (500 ml): 35 रुपये
Amul Cow Milk (500 ml): 30 रुपये
Amul Shakti (500 ml): 32 रुपये
Amul Buffalo Milk (500 ml): 39 रुपये
Amul T Special (1 litre): 66 रुपये

Advertisement

मदर डेरी के नए रेट:-

Toned Milk (Bulk Vended): 58 रुपये प्रति लीटर
Toned Milk (Pouched): 60 रुपये प्रति लीटर
Cow Milk: 62 रुपये प्रति लीटर
Full Cream Milk: 72 रुपये प्रति लीटर
Double-Toned Milk: 54 रुपये प्रति लीटर
Cow Milk: 62 प्रति लीटर

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: डॉलर के मुकाबले फिर कमजोर हुआ रुपया, क्या हालात बिगड़ने वाले हैं?

Advertisement