The Lallantop

India-US ट्रेड डील का क्या हुआ? अमेरिकी राजदूत ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन टैरिफ, मार्केट एक्सेस और डेटा नियमों जैसे मुद्दों पर कई बार अड़चनें आई हैं. पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच व्यापार लगातार बढ़ा है.

Advertisement
post-main-image
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. File photo (फोटो क्रेडिट: Aaj Tak )

भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते एक बार फिर रफ्तार पकड़ते दिख रहे हैं. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बात की पुष्टि की है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में अमेरिका का दौरा करेगा. सोशल मीडिया पोस्ट X पर सर्जियो गोर ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के साथ अपनी मुलाकात को 'अत्यंत फलदायी' बताया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस बैठक में दक्षिण और मध्य एशिया में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की व्यापार प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया. पोस्ट में लिखा है, 

अमेरिका और भारत पहले ही एक व्यापार समझौते पर सहमत हो चुके हैं और हम इस महीने के अंत में अमेरिका भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की संयुक्त पहल "मिशन 500" के तहत आर्थिक सहयोग को गहरा करने के लिए अमेरिका और भारत की तरफ से किए जा रहे व्यापक प्रयासों के अनुरूप है. इस मिशन का लक्ष्य साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 500 अरब डॉलर (46 लाख 29 हजार करोड़ रुपये) तक पहुंचाना है.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध टलने से शेयर मार्केट में बहार, लेकिन पैसे लगाना सेफ है या नहीं?

भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल

विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देने के लिए भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया. भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह मंच भारतीय निर्यातकों और अमेरिकी आयातकों के बीच सीधे संवाद को सक्षम बनाएगा. इससे व्यापार बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे. वहीं, भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन टैरिफ, मार्केट एक्सेस और डेटा नियमों जैसे मुद्दों पर कई बार अड़चनें आई हैं. पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच व्यापार लगातार बढ़ा है.

Advertisement

वीडियो: ईरान के 10 पॉइंट वाले प्लान को अमेरिका ने खारिज कर दिया?

Advertisement