सरकारी तेल कंपनी BPCL ने निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है. इस कंपनी में पैसा लगाने वाले निवेशकों के एक लाख रुपये 23 साल में 2.65 करोड़ रुपये हो गए हैं. कंपनी ने पिछले 23 साल में निवेशकों को दिसंबर 2000, जुलाई 2012, जुलाई 2016 और जुलाई 2017 में एक्स बोनस शेयर दिए हैं. जहां पहले के तीन सालों में कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर किए थे, वहीं साल 2017 में 1:2 बोनस शेयर जारी किए.
इस सरकारी तेल कंपनी के निवेशकों की किस्मत चमकी, एक लाख का निवेश बन गया 2.65 करोड़ रुपये
इनवेस्टर्स को बोनस शेयर के चलते तगड़ा रिटर्न मिला.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर किसी इनवेस्टर ने कंपनी में साल 2000 की शुरुआत में एक लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसको कंपनी का स्टॉक लगभग 15 रुपये के लेवल पर मिल जाता. अब इस स्टॉक की कीमत 331 रुपये 80 पैसे है. कंपनी की तरफ से इनवेस्टर्स को भारी रिटर्न बोनस शेयर के जरिए ही मिला है. अगस्त में अगर किसी इनवेस्टर ने BPCL में एक लाख रुपये लगाए होते, तो उसके पास कंपनी के 6,667 शेयर होते. बोनस शेयर के जरिए के शेयर अब बढ़कर 8,000 हो गए होते.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BPCL की तरफ से जारी बोनस शेयर के कारण साल 2000 में निवेश करने वाले इनवनेस्टर की शेयर होल्डिंग 12 गुना तक बढ़ गई. दरअसल, कंपनी की शेयर वैल्यू में 22.12 गुना का इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में अगर किसी ने कंपनी में एक लाख रुपये इनवेस्ट किए होते, तो ये पैसे अब 22.12 लाख रुपये हो जाते. वहीं कंपनी के बोनस शेयर जोड़ देने से ये पैसा 2.65 करोड़ रुपये हो जाता.
इधर दो सितंबर को कंपनी के स्टॉक्स में 1.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुख के बीच घरेलू बाजार के ऊपर अभी भी प्रेशर बना रहा. घरेलू बाजार ने एक दिन पहले आई बड़ी गिरावट के बाद दो सितंबर को कारोबार की शुरुआत तो बढ़त के साथ की, लेकिन प्रेशर से उबरने में नकामयाब रहा. दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी आज के वोलेटाइल कारोबार के बाद लगभग स्थिर बंद हुए.
वहीं घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में थोड़ी रिकवरी करने में सफल रहा था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 200 अंक की बढ़त के साथ 58,970 अंक के पास कारोबार कर रहा था. एनएसई निफ्टी करीब 55 अंक मजबूत होकर 17,600 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
(ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहीं शिवानी ने लिखी है.)
वीडियो- दूसरी बड़ी सरकारी कंपनी को क्यों बेच रही है मोदी सरकार?











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)






