जब भी हम किसी नई जगह पर जाते हैं तो उस वक्त हमारा सबसे बड़ा साथी गूगल मैप्स(Google Maps) बन जाता है. फिर चाहे हम घूमने के लिए कहीं गए हों या फिर किसी कामके सिलसिले में. हम सारी जानकारी और वहां तक पहुंचने के रास्तों के लिए इसकी मददलेते हैं. लेकिन कई जगह ये सुविधा भी हाथ खड़े कर देती है. जैसे मॉल वग़ैरह के अंदरआपको रास्ता बताने के लिए गूगल मैप्स मदद नहीं पाता है. गूगल इसी चीज़ को अब सही कररहा है और साथ में दूसरे कई सारे नए फीचर भी ला रहा है, जिनमें रास्ता दिखाने केसाथ साथ पर्यावरण से संबंधित जानकारी भी आपको दी जाएगी.गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में इन फीचर के बारे में बताया है. साथ ही ये भी बताया हैकि ये फीचर अभी कहां पर चालू हैं और बाकी जगह पर कब तक आ जाएंगे. हम आपको यहां परबताएंगे कि ये फीचर क्या हैं और कैसे काम करेंगे. मॉल के अंदर रास्ता दिखेगा गूगलने कुछ वक़्त पहले ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) पर बना हुआ Live View (लाइव व्यू) नाम कासिस्टम चलाया था. इसमें आप नक्शे पर अपनी जगह पहचानने के लिए फ़ोन के कैमरे काइस्तेमाल करते हैं. गूगल मैप्स आपके सामने की बिल्डिंग वग़ैरह को पहचानकर रास्तादिखा देता है. ये फीचर अभी कुछ जगह पर ही मौजूद है. इसी लाइव व्यू सिस्टम को गूगलअब एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मॉल जैसी जगह पर ले आया है. आप बस मैप में कैमरा चालूकरेंगे और आपको पता चल जाएगा कि ATM, वॉशरूम, लिफ़्ट और दूसरी जगह किधर हैं. ये फीचरअभी अमेरिका के कुछ मॉल में शुरू हो गया है और आने वाले महीनों में ये टोक्यो केएयरपोर्ट, मॉल और रेलवे स्टेशन पर भी चालू हो जाएगा. इसे अच्छे से समझने के लिएनीचे ट्वीट में लगे हुए GIF को देखिए:#GoogleMapsIndoor Live View looks fun and super helpful pic.twitter.com/exugyxp2GF— Faisal (@itsmeFSL) March 31, 2021मौसम और एयर क्वालिटी की जानकारीगूगल मैप्स में अलग-अलग जानकारी देखने के लिए अलग-अलग लेयर मौजूद रहती हैं. कोईलेयर ट्रैफिक दिखाती है, कोई सटेलाइट वाली इमेज, तो कोई रेलवे लाइन. इसी में अब एकनई वेदर लेयर (Weather Layer) जुड़ रही है. इसकी मदद से यूजर आराम से अपने एरिया केमौसम की जानकारी और एयर क्वालिटी देख सकते हैं.गूगल का वेदर और एयर क्वालिटी मैप्स. (फ़ोटो: गूगल) ईको-फ़्रेंडली रास्तेअभी आप गूगल मैप्स पर जब रास्ता ढूंढते हैं तो आपको एक से ज़्यादा रूट दिखते हैं.कुछ ट्रैफ़िक से बचते हुए कम टाइम पर पहुंचाने वाले, तो कुछ कम से कम दूरी तय करकेआपको मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बताते हैं. अब इसी में गूगल ईको-फ़्रेंडली रास्तेका भी ऑप्शन जोड़ रहा है. इस रस्ते पर आपकी गाड़ी का तेल सबसे कम खर्च होगा, जिसकीवजह से कार्बन-डाई-ऑक्साइड सबसे कम पैदा होगी. गूगल का कहना है कि ईको-फ़्रेंडलीवाला रास्ता लगभग उतना ही टाइम लेगा जितना सबसे तेज़ रूट टाइम लेगा. इन रास्तों कीपहचान ट्रैफ़िक, चढ़ाई, ढलान और दूसरी चीजों की मदद से होगी.Compare routes for different vehicles pic.twitter.com/n7NE6RfnYS— Faisal (@itsmeFSL) March 31, 2021गूगल अलग-अलग वाहनों के कार्बन एमिशन को भी चेक करेगा और आपको इनके बारे मेंबताएगा. आप जब कहीं के लिए रास्ता ढूंढेंगे, तो ये एक ही जगह पर आपको कार, बाइक,साइकिल और दूसरे वाहनों के रूट दिखाएगा और इनके कार्बन एमिशन भी. मतलब कि आपकोहर वाहन के लिए अलग से टैब में जाकर रास्ता नहीं ढूंढना पड़ेगा.इनके अलावा गूगल मैप्स में और भी दूसरे फीचर शामिल होंगे. यूजर मैप की मदद से हीकिराने का सामान पहुंचाने वाले बिज़नेस ढूंढ पाएंगे और साथ ही डिलिवरी और पिकअपसर्विस का इस्तेमाल भी कर पाएंगे.