ईयरफोन्स आपने कभी न कभी इस्तेमाल किए होंगे. गाना सुनना हो या स्मार्टफोन पर हीफिल्म देखना. दोनों काम न भी करते हों तो कम से कम फोन पर बात करने के लिए कभी नकभी उपयोग किए ही होंगे. कभी शायद ऐसा भी हुआ होगा कि आप कान पर बड़ा सा हेडफोनलगाकर मोहल्ले में स्टाइल मार रहे थे और अचानक किसी ने रोक कर पूछ लिया- भाई येअपने सिर पर किसका ताज पहने घूम रहे हो. बहुत बुरा लगा होगा आपको. कभी किसी चीज मेंफंसकर या 'मैं सुनूं या तुम' कि खींचतान के चक्कर में ईयरफोन का तार भी टूटा होगा.ईयरफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए ये परेशानियां आम थीं. और इसका हल निकला साल2016 में जब ऐपल ने अपने बिना तार वाले ब्लूटूथ से चलने वाले एयर पॉडस बाजार मेंउतारे और फिर दौर शुरू हुआ ब्लूटूथ हेडफोन्स और ईएरफोन्स का, जो अब अपने शबाब परहै. कोई तार का जंजाल नहीं और आकार में इतने छोटे कि दूर से देखो तो लगे कि इत्र काफ़ोहा कान में लगा हुआ है. लेकिन एक दिक्कत है कि बाजार में गलती से भी खोजने निकलजाइए तो इतने विकल्प मिल जाएंगे कि आपका कंफ्यूज होना तय है. अब ये आलू-प्याज तो हैनहीं कि आसानी से छांट लीजिए. तो आइए आपकी मुश्किल को थोड़ा कम करते हैं और जेब परकम भारी पड़ने वाले कुछ TWS ईयरबड्स के बारे में बताते हैं.किन बातों का ध्यान रखें?बात बजट वाले TWS की हो रही है तो थोड़ा ये भी जान लेते हैं कि एक TWS ईयरबड्स मेंक्या सबसे जरूरी है. सबसे पहले देर तक चलने वाली बैटरी, क्योंकि तार तो है नहीं किबस 3.5 mm जैक तक पहुंचा दिया और दिक्कत हो गई दूर. मतलब बढ़िया बैटरी सबसे पहले.फिर देखना है कि जिस केस में ईयरबड्स रखे हैं वो कैसा है? आराम से खुलता है किनहीं. ईयरबड्स निकालने और वापस रखने में आसानी है कि नहीं. दोनों ईयरबड्स कान मेंखोंसने पड़ेंगे या फिर एक से ही काम चल जाएगा. और आखिर में, बाहर की आवाज (NoiseCancellation) रोकने का कितना प्रबंध है. गाने सुनते वक्त बेमतलब की आवाज का क्याकाम. Realme Buds Q2 Active Noise Cancellation (ANC) एक्टिव ब्लैक और ग्रे रंग मेआने वाले ये ईयरबड्स इंटेलिजेंट टच कंट्रोल के साथ आते हैं. इससे कॉल करना, संगीतसुनना आसान हो जाता है. कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 और रियलमी लिंक ऐप है जहांसे आप बहुत कुछ सेट कर सकते हैं, जैसे कि आवाज कम और ज्यादा करना, टच को एडजस्टकरना और बाकी सभी बुनियादी फीचर. एंड्रॉयड फोन में उपयोग कर रहे हैं तो गूगल फास्टपेयर से अपनेआप ही फोन से कनेक्ट कर सकते हैं. फास्ट चार्जिंग की वजह से पंद्रहमिनट में आपको 3 घंटे का बैटरी बैक अप मिल जाएगा. कंपनी का कहना है कि फुल चार्जहोने पर 28 घंटे का बैटरी बैक अप और 20 घंटे का प्लेटाइम मिलेगा. पानी या धूल सेबचाव के लिए IPX5 की रेटिंग भी है. 2,499 रुपये में आप इसे खरीद पाएंगे. OPPO EncoW51 35 डेसीबल के हाइब्रिड नॉयज कैंसिलेशन को सपोर्ट करने वाले ये ईयरबड्स 24 घंटेकी बैटरी बैकअप देते हैं. छोटे से ईयर टिप आपके कानों मे आसानी से फिट बैठ जाएंगेऔर IP54 रेटिंग धूल व पानी से बचाने का काम करेगी. एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथपेयर हो जाते हैं. जब केस खुला होगा तो ये कनेक्ट रहेगे और बंद रहने पर स्वतः हीडिसकनेक्ट, जिसको कंपनी स्मार्ट ऑपरेशन कहती है. 5990 रुपये में आप इनको फ्लोरलव्हाइट और स्टारी ब्लू रंग में खरीद सकते हैं. Redmi Earbuds 3 Pro क्वालकॉम कीचिपसेट के साथ आने वाले ये ईयरबड्स एचडी ऑडियो का अनुभव देते हैं. बैटरी मिलेगी 30घंटे के बैक अप वाली. जिसमें टाइप सी का सपोर्ट होगा. लो लेटेंसी होने का दावा है.इस वजह से आपको गेम खेलते वक्त कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी. जॉगिंग कीजिए या कसरत,IPX4 रेटिंग पसीना और पानी दोनों से बचाएगा. 2999 रुपये वाला ये ईयरबड्स आपको नीला,सफेद और गुलाबी रंग के विकल्प में मिल जाएगा. JBL C115 TWS ऑडियो की दुनिया केपुरानी खिलाड़ी की तरफ से आने वाले इन ईयरबड्स में वॉयस असिस्टेंस का फीचर मिलता है.मोनो और स्टीरियो दोनों तरह के मोड में काम करने की वजह से आप कॉल सुन सकते हैं औरसंगीत का मजा भी ले सकते हैं. 21 घंटे के प्ले टाइम के दावे के साथ कंपनी इसे बेचरही है. काले रंग में मिलने वाले इन ईयरबड्स के लिए आपको 3,999 रुपये चुकानेपड़ेंगे. Noise Buds Solo ये ईयरबड्स 36 घंटे का प्ले टाइम आपको देते हैं. हाइब्रिडनॉयज कैंसिलेशन मिलेगा, 35 डेसीबल का. ट्रांसपैरेंसी मोड से आप अपने आसपास क्या होरहा है उससे से वाकिफ रह सकते हैं. हे सिरी और ओके गूगल करने का जुगाड़ भी है. मतलबएंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर काम करेगा. इसके लिए खर्चने होंगे 5999 रुपये. Nothingear (1) Bluetooth Headset Nothing बोले तो कुछ नहीं, लेकिन इन ईयरबड्स में काफीकुछ है. जैसे पारदर्शी केस, वायरलेस चार्जिंग, तीन एचडी माइक. 34 घंटे का बैटरीबैकअप और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी मिलेगी इसमें. ईयर ऐप की मदद से आप एक्टिव नॉयज़कैंसिलेशन कंट्रोल कर सकते हैं और गुम हो जाने पर फाइंड माय ईयरबड्स से खोजबीन भी.वजन में हल्के और पसीने और पानी से बचाने का इंतजाम भी है. इसकी भी कीमत है 5,999रुपये. ईयरबड्स अपने आप में एक अलग बाजार बनकर उभरा है और रोज नई तकनीक व उत्पादहमारे सामने आने लगे हैं. आपको बस अपनी जरूरत के हिसाब से चुनना हैं. उम्मीद हैहमारी ये रिपोर्ट आपकी मदद करेगी.