साल 2004. इंडियन टीम पाकिस्तान के टूर पर थी. उस दौर में दोनों टीम्स बाइलेटरलसीरीज़ खेला करती थीं. इसी टूर पर कुछ ऐसा हुआ कि पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपतिपरवेज़ मुशर्रफ ने सौरव गांगुली को देर रात फोन किया और कड़े शब्दों में धमका दियाथा.उस दौरे पर टीम इंडिया लाहौर के पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में रुकी हुई थी. सुरक्षाव्यवस्था बेहद कड़ी थी और कोई भी प्लेयर बिना गार्ड के बाहर नहीं जा सकता था. भारतने 3-2 से वनडे सीरीज़ जीत ली. इसके बाद तीन टेस्ट खेले जाने थे. लेकिन वनडे सीरीज़की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए टीम इंडिया के कैप्टन सौरव गांगुली बाहर जानाचाहते थे. देखिए वीडियो.