ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच चल रही पांच वनडे मैच की सीरीज का तीसरा वनडेश्रीलंका ने छह विकेट से जीत लिया है. इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम ने सीरीज में2-1 की बढ़त बना ली है. सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, लेकिन इसके बादश्रीलंका ने शानदार वापसी की और कंगारू टीम को लगातार दो मैच में मात दी है. सीरीजके इस तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन का स्कोर बनायाथा.जवाब में श्रीलंका ने 48.3 ओवर्स में 292 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नामकिया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एकहास्यास्पद घटना भी देखने को मिली. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को देखें तो ऐसालग रहा है जैसे अंपायर कुमार धर्मसेना बीच मैच अंपायरिंग छोड़ 'फील्डिंग' करने लगे.दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई विकेट कीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने पारी के दौरान स्क्वॉयरलेग की दिशा में एक शॉट खेला था, गेंद को हवा में अपनी ओर आता देख अंपायर धर्मसेनाने जो एक्शन किया, उससे लगा मानो वो कैच के लिए जा रहे थे. .और इस घटना के बाद सोशलमीडिया पर फ़ैन्स ने धर्मसेना को ट्रोल करना शुरू कर दिया. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटवेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम एयू ने भी इस घटना को ट्वीट कर खूब मजे लिए हैं. इसवेबसाइट ने एक फनी ट्वीट करते हुए लिखा,‘कैच! अंपायर कुमार धर्मसेना को देखकर लगता है कि वह एक्शन में आना चाहते हैं...शुक्र है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया.’इस तस्वीर के वायरल होने के बाद अन्य यूजर्स ने भी ट्वीट कर काफी प्रतिक्रियाएं दी.एक यूजर ने लिखा,‘धर्मसेना को समय पर याद आ ही गया कि वो अब श्रीलंकन प्लेयर नहीं हैं.’He timely remembered that he is NOT an SL player anymore... 😄— Akhil 🇮🇳 (@akhil_131) June 19, 2022एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया,‘अंपायर धर्मसेना अपने पुराने दिनों की ओर जाते हुए.’Going back to his days, man! 🤣 https://t.co/tR9CzxRHt4— NusandNas (@NusandNas) June 19, 2022एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘किस्मत से उन्हें आखिरी समय में याद आ गया कि उनका काम कैच लेना नहीं है !’Luckily he remembered last second his job is not to catch it 🙈🤣https://t.co/67LkaOUiJy— Rach🐯 (@rhoftonphoto) June 19, 2022एक अन्य यूजर ने लिखा,‘कुछ देर के लिए तो बैट्समैन का दिल मुंह में आ ही गया हो गया.’and the batsman had his heart in his mouth for a moment!— Don’t Yell @ me! 😥 (@gbenhur) June 19, 2022बात मुकाबले की करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच और ट्रेविस हेड ने हाफसेंचुरी मारी थी. जबकि श्रीलंका के लिए पतुम निशंका ने 137 रन बना प्लेयर ऑफ द मैचअवॉर्ड अपने नाम किया.