The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma on T20I retirement has become a joke in world cricket

रिटायरमेंट तो मजाक... T20I में वापस लौटेंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा-विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने T20I को अलविदा कह दिया है. टीम इंडिया के ये तीनों दिग्गज अब T20I नहीं खेलेंगे. बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले रोहित ने T20I रिटायरमेंट पर बात की.

Advertisement
Rohit Sharma
रिटायरमेंट पर रोहित की दो टूक (PTI)
pic
सूरज पांडेय
18 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 07:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रोहित शर्मा. T20 World Cup 2024 जीतने वाले कप्तान. वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने इस फ़ॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. और अब उन्होंने रिटायरमेंट से वापस लेने वाले प्लेयर्स पर कॉमेंट किया है. और इसके साथ ही पक्का कर दिया है कि वह अब वापस ना आने वाले.

रोहित ने रिटायरमेंट से यू-टर्न लेने वाले प्लेयर्स पर कटाक्ष भी किया है. और साथ ही क्लियर किया कि वह अपने करियर में कभी भी ऐसा नहीं करेंगे. बीती जुलाई में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रोहित ने T20I को अलविदा कहा था. इनके साथ विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भी रिटायर हुए थे.

यह भी पढ़ें: ॐ नमः शिवाय और हनुमान चालीसा... इंडियन क्रिकेट की ऐतिहासिक पारियों की ये कहानी!

जियो सिनेमा से बात करते हुए रोहित ने कहा,

Embed

इंडिया टुडे के मुताबिक रोहित ने साल की शुरुआत में कहा था कि वह क्रिकेट के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट से रिटायर होने के बारे में नहीं सोच रहे. लेकिन वर्ल्ड कप की जीत ने उनके फैसले पर असर डाला. रोहित ने अपना T20I करियर दो वर्ल्ड कप के साथ खत्म किया. उन्होंने अपना पहला T20 वर्ल्ड कप एम एस धोनी की कप्तानी में जीता था. जबकि दूसरी बार वह खुद कप्तान थे.

रोहित ने अपने करियर में 159 T20I मैच खेले. इस मैचेज़ में उनके नाम 4231 रन रहे. रोहित ने T20I में पांच शतक के साथ 32 पचासे भी लगाए हैं. क्रिकेट के अब इस छोटे फ़ॉर्मेट में रोहित बस IPL खेलते दिखेंगे. यहां रोहित अभी तक मुंबई इंडियंस के साथ थे. हालांकि इस बार के मेगा ऑक्शन में उनका भविष्य किस ओर जाएगा, इस पर कोई क्लैरिटी नहीं है. रोहित अगर इस फ़्रैंचाइज़ से अलग होने का फैसला करते हैं, तो देखने वाली बात होगी कि वह किस टीम से जुड़ेंगे.

इससे इतर, रोहित बांग्लादेश के साथ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज़ के लिए तैयार हैं. भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाली ये सीरीज़ 19 सितंबर से खेली जाएगी. सीरीज़ का पहला टेस्ट चेन्नई में, जबकि दूसरा कानपुर में होना है. बांग्लादेश की टीम हाल ही में पाकिस्तान को उसी के घर में हुई दो टेस्ट की सीरीज़ में 2-0 से हराकर आ रही है. जबकि टीम इंडिया लंबे वक्त बाद टेस्ट खेलने उतरेगी.

वीडियो: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के साथ नहीं दिखेंगे रोहित शर्मा!

Advertisement

Advertisement

()