भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. वनडे और T20 सीरीज के बाद अब बारी टेस्ट मैचोंकी है. इधर टेस्ट सीरीज़ शुरू होने से पहले टीम इंडिया की अगली सीरीज़ का ऐलान होगया है. टीम इंडिया फरवरी महीने से इंग्लैंड के साथ एक बड़ी सीरीज़ खेलने वाली है.इंग्लैंड की टीम दो महीने लंबे भारत दौरे पर आ रही है. जिसमें वो चार टेस्ट, पांचT20 और तीन वनडे मैच खेलेगी. सीरीज़ का शेड्यूल जारी हुआ. लोगों ने देखा कि पांचोंT20 और दो टेस्ट मैचों की मेज़बानी एक ही मैदान को मिली है. अहमदाबाद के मोटेरा कासरदार पटेल स्टेडियम. मोटेरा के अलावा सीरीज़ के तीनों वनडे पुणे में. जबकि पहले दोटेस्ट चेन्नई के मैदान पर खेले जाएंगे. सीरीज का शेड्यूल आते ही लोगों ने सवाल करनेशुरू कर दिए- अहमदाबाद को इतने मैच क्यों? कुछ लोगों का मानना था कि BCCI केसेक्रेटरी जय शाह हैं. इसकी वजह से ही मोटेरा के मैदान को सबसे ज़्यादा मैचों कीमेज़बानी मिली है.️ Ahmedabad's new Motera stadium will host the last two Tests of #INDvENG,including the day/night affair in the third game. The five-match T20I serieswill also be played here pic.twitter.com/TlDWjHJGEN— ICC (@ICC) December 10, 2020 लेकिन बात इतनी सीधी नहीं है. इसी साल तैयार हुआमोटेरा स्टेडियम क्रिकेट का सबसे बड़ा मैदान है. इसमें तमाम ऐसी सुविधाएं हैं जोइसे पूरी दुनिया के स्टेडियमों से बेहतर बनाती हैं. कोविड के चलते अब टीमें ज्यादाट्रेवल से बच रही हैं. इंग्लैंड ने कोविड काल में अपनी घरेलू सीरीज भी गिने-चुनेमैदानों पर ही कराई थी. इसी सबको देखते हुए BCCI ने भी यह सीरीज कायदे से प्लान कीहै. चलिए अब आपको बताते हैं क्या है ये पूरी प्लानिंग.# बीसीसीआई का प्लानइंग्लैंड की टीम भारत आने से पहले श्रीलंका में सीरीज़ खेल रही होगी. कोलंबो मेंसीरीज़ खत्म करते ही जनवरी के आखिरी हफ्ते में इंग्लैंड के खिलाड़ी चेन्नईपहुंचेंगे. चेन्नई में सीरीज़ के पहले दोनों टेस्ट खेले जाने हैं. चेन्नई को पहलावेन्यू इसलिए चुना गया है क्योंकि यह कोलंबो से नजदीक है. 17 फरवरी के दिन दूसराटेस्ट खत्म करके दोनों टीमें अहमदाबाद रवाना हो जाएंगी. सीरीज़ का तीसरा टेस्टडे-नाइट है. उसका आयोजन मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में होगा. BCCI ने पहले हीये तय किया कर लिया था. कि भारत का अगला होम पिंक बॉल टेस्ट मोटेरा में खेलाजाएगा. अब स्थिति ऐसी है कि बायो बबल की वजह से टीमें एक ही मैदान पर ज़्यादा सेज़्यादा मैच खेल रही हैं. ऐसे में BCCI ने आखिरी के दोनों टेस्ट के साथ T20 केपांचों मुकाबले भी इसी मैदान पर करवाने का फैसला लिया. इस मैदान पर पांचों T20करवाने की एक वजह ये भी है, कि इसी साल भारत में T20 विश्वकप का आयोजन होना है. ऐसेमें BCCI यह भी देखना चाहता है कि यह मैदान विश्वकप के लिए कितना तैयार है. जाननेलायक है नए सिरे से बनने के बाद इस स्टेडियम पर अभी तक कोई मैच नहीं खेला गया.मोटेरा में टी20 सीरीज़ के बाद टीमें सीधे पुणे पहुंचेंगी. जहां पर वनडे सीरीज़ केतीनों मुकाबले खेले जाएंगे. मोटेरा स्टेडियम के बाहर की तस्वीर. (इंडिया टुडे)# मोटेरा की खासियत# इस स्टेडियम की क्षमता 1 लाख 10 हज़ार दर्शकों की है. यह दुनिया के सबसे बड़ेस्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (1 लाख) से भी ज्यादा है. अगर सीरीज़ के दौरानदर्शकों को मैदान में आने की अनुमति मिलती है, तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवानेमें ज़्यादा परेशानी नहीं होगी. # इस स्टेडियम में चार ड्रेसिंग रूम हैं. ऐसे मेंदोनों टीमें और उनके सपोर्ट स्टाफ भी उचित दूरी के साथ मैदान पर मौजूद रह सकते हैं.मैदान में मौजूद क्लब हाउस में 55 कमरे हैं. साथ ही यहां एक ओलंपिक साइज स्विमिंगपूल भी है. # इस स्टेडियम में मुख्य मैदान के अलावा प्रैक्टिस के लिए दो क्रिकेट केऔर एक मल्टी स्पोर्ट ग्राउंड भी है. जिससे दोनों टीमों की प्रैक्टिस में भी रुकावटनहीं आएगी. # इस स्टेडियम के अंदर फिज़ियोथेरेपी सिस्टम और हाइड्रोथेरेपी सिस्टम भीरखा गया है, जो कि चोटिल खिलाड़ियों को मैदान में ही उपचार दे सकता है. ऐसे मेंखिलाड़ियों को उपचार के लिए बायो बबल से बाहर नहीं जाना होगा. # इस मैदान पर कुल 11पिचें हैं, जिन्हें लाल और काली मिट्टी की मदद से तैयार किया गया है. ऐसे में पांचT20 और दो टेस्ट में अलग-अलग पिचों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. मोटेरास्टेडियम में इस तरह के तमाम प्रबंध हैं, जिससे कोविड के समय में टीमों को मैदान केअंदर ही अत्यधिक सुविधाएं मिल पाएंगी. इसी वजह से BCCI ने इस स्टेडियम में सीरीज़के सबसे ज़्यादा मैच करवाने का फैसला लिया है.