सोमवार, 24 जनवरी को IPL की लखनऊ फ्रैंचाइज ने आधिकारिक तौर पर अपनी टीम के नाम काऐलान कर दिया. लखनऊ फ्रैंचाइज ने अपनी टीम का नाम 'लखनऊ सुपरजायंट्स' रखा है. औरट्विटर पर इस नाम का ऐलान होते ही क्रिकेट फै़न्स निराश हो गए. और लगे लखनऊसुपरजायंट्स को ट्रोल करने. बता दें कि लखनऊ फ्रैंचाइज ने अपनी टीम के नाम के लिएएक कैंपेन चलाया था. और कहा कि IPL इतिहास में पहली बार क्रिकेट फै़न्स लखनऊ टीम कानाम रखेंगे. इसके बाद लोगों ने तरह-तरह के नाम सुझाए. लेकिन जब लखनऊ फ्रैंचाइज नेटीम का नाम लखनऊ सुपरजायंट्स रखा तो लोगों को निराशा हुई.And here it is, Our identity, Our name.... #NaamBanaoNaamKamao#LucknowSuperGiants @BCCI @IPL @GautamGambhir @klrahul11pic.twitter.com/OVQaw39l3A— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) January 24, 2022 दरअसल, लखनऊ टीम के मालिकसंजीव गोयनका हैं. और इससे पहले वही राइज़िंग पुणे सुपर जायंट्स के मालिक भी थे.पुणे की टीम ने IPL में साल 2016 और 2017 में हिस्सा लिया था. तब स्पॉट फिक्सिंग केचलते चेन्नई और राजस्थान पर बैन लगा था. और ये नाम सामने आते ही फ़ैन्स को लगा किउनके साथ धोखा हुआ. और तुरंत ही उनका गुस्सा फूट पड़ा और लखनऊ को ट्रोल करने लगे.आइये आपको दिखाते हैं फैन्स के कुछ मजेदार ट्वीट. एक यूजर ने लिखा, 'और टीम केनामकरण की आड़ में आपने फेक कॉन्टेस्ट चलाया ताकि रीच बढ़ सके. कोई बात नहीं, एक सालबाद केएल राहुल की कप्तानी के साथ टीम के नाम के आखिर में जो 'S' है, वो भी चलाजाएगा.'& u did a fake Contest about team's naamkaran just to increase reachAnyway the last 's' will be gone after 1 year along with KL's captaincy — TanmoyChakraborty⚕️ (@Tanmoycv01) January 24, 2022 जबकि एक यूजर ने लिखा, 'बस 2016 पुणेसुपरजायंट्स की परफॉर्मेंस मत दोहरा देना. बाकी ठीक है.'Bas 2016 Pune Supergiant ki performance repeat mat karna baaki it's fine— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) January 24, 2022 वहीं एक यूजर ने लखनऊ की तहज़ीबपर चुटकी लेते हुए लिखा, 'अच्छा है, लेकिन लखनऊ की तहज़ीब की तरह जटिल नहीं है.इसलिए नाम तो सकाफ़त-ए-लखनऊ टाइप होना चाहिए था. बाद में भले योगी जी नाम बदलकर अवधसेना करवा देते.'Good but doesn't look as sophisticated as "Lucknow Ki tahzeeb".Isliye Naam to kuch "Saqafat-e-Lucknow" types hona chahiye tha. Baad mein bhaleyogi ji naam badalkar "Avadh Sena" karwa dete. — SJ (@sachitjain) January 24,2022 एक यूजर ने जब लखनऊ सुपरजायंट्स पर नाम कॉपी करने का इल्ज़ाम लगाया तो जवाब मेंदूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई लखनऊ और पुणे का मालिक एक ही इंसान है. गोयनका ग्रुप. कुछमिला नहीं तो पिछले साल के ही पटाखे ही चला दिए.' भाई लखनऊ और पुणे का मालिक एक हीइंसान है. गोेएंका ग्रूप. कुछ मिला नहीं तो पिछले साल के पटाखे ही चला दिए. —Pratyush Raunak (@Raunak_194) January 25, 2022 इसी कड़ी में एक यूजर ने पुष्पाफिल्म का मीम शेयर करते हुए रिप्लाई में लिखा, 'सुपर जायंट्स नाम सुनके पुणे समझाक्या, लखनऊ है अपुन.'pic.twitter.com/SE3VHvfXqV— HARSHIT (@INVINCIBLE45_) January 24, 2022 एक यूजर ने तो लखनऊ फ्रैंचाइज को आलसीकरार दे दिया. जवाब देते हुए लिखा, 'राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स का अकाउंट लिया. फिरउनका नाम भी ले लिया. कुछ तो अपना भी एफर्ट लगाओ, इतना क्या आलसी होना.'Rising Pune Supergiants ka account liya fir unka naam bhi le liya. Kuch to apnabhi effort lagao, itna kya aalsi hona— A (@AppeFizzz) January 24, 2022 वहीं एक यूजर ने नया नाम सजेस्ट करते हुए लिखा,'लखनऊ सुपर जायंट्स की तुलना में लखनऊ नवाब बढ़िया नाम है. ये नया नाम पुणेसुपरजायंट्स की कॉपी लग रहा है. 'Lucknow nawab's is a better name as compared to lucknow super giants .it looks acopy of Pune super giants .— Ravi Singh (@RaviSin38360582) January 24, 2022 लखनऊ सुपर जायंट्स नाम देखते हीएक फैन भड़क उठा और लिखा, 'लखनऊ सुपर जायंट्स. अमा यार कुछ तो ऑरिजिनैलिटी दिखाइये.ये तो ऐसा लगा रहा है जैसे बड़े भाई के पुराने कपड़े आप पहन रहे हैं. 'Lucknow Super Giants ama yaar kuch to originality dikhaiye.. Ye to aisa lag rahabade bhai ke purane kapde aap pehan rahe hai..!— Abhishek (@iemabhishek02) January 24, 2022 बताते चलें कि लखनऊ सुपर जायंट्स नेमेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को साइन कर लिया है. केएल राहुल को फ्रैंचाइज ने17 करोड़ की बड़ी रकम में साइन किया है. और उन्हें कप्तान भी बनाया गया है. जबकिऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ और रवि बिश्नोई को चार करोड़ मेंसाइन किया गया है. अब लखनऊ के पर्स में बचे हैं कुल 59 करोड़. और इसी रकम के साथलखनऊ टीम मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेगी. 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन होना है.