The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • irfan pathan on wife safa baig social media trolling for wearing hijab muslim fundamentalists

हिजाब के कारण पत्नी की ट्रोलिंग और 10 साल के एज गैप पर क्या बोले इरफान पठान?

इरफान पठान ने शादी के नौ साल बाद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी का चेहरा दिखाया था. इरफान की पत्नी सफा को इसे लेकर बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

Advertisement
irfan pathan, cricket news, safa baig
इरफान पठान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ. (Photo-Irfan Pathan Instagram)
pic
रिया कसाना
16 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2025, 05:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इरफान पठान (Irfan Pathan) अपने क्रिकेट करियर के साथ-साथ अपने कॉमेंट्री करियर में भी कई बार ट्रोल हुए. सिर्फ इरफान नहीं उनकी पत्नी सफा को भी कई बार ट्रोल किया गया. कभी इस बात पर कि वो हिजाब करती हैं, तो कभी इस बात पर कि हिजाब नहीं करती है. सफा अपना चेहरा ब्लर करके तस्वीर शेयर करने की वजह से भी ट्रोल हो चुकी हैं. इरफान ने अपनी पत्नी की ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है.

इरफान ने बताया कि जब शुरुआत में ट्रोलिंग हुई तो सफा को बहुत बुरा लगा था. इरफान ने तब सफा को एक अहम सलाह दी थी. इरफान ने बताया,

Embed

इरफान पठान ने पत्नी की तारीफ की

इरफान ने कई सालों तक अपनी पत्नी का चेहरा सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया. इसी साल शादी की नौवीं सालगिरह पर उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी का चेहरा दिखाते हुए तस्वीर शेयर की थी. इरफान ने बताया,

Embed

यह भी पढ़ें- 'उन्हें लगता था कि...' ड्रेसिंग रूम में इरफान पठान का किस सीनियर प्लेयर ने पकड़ा था कॉलर?

10 साल के एज गैप पर क्या बोले इरफान

इरफान की पत्नी उनसे 10 साल छोटी हैं. इसे लेकर भी इरफान को काफी ट्रोल किया गया है. हालांकि इरफान को ऐसा लगता है कि शादी के लिए 5 से 10 साल का एज गैप सही होता है. इरफान ने बताया,

Embed

इरफान ने बताया कि उनकी पत्नी अब भी काम करती हैं. सफा जो चाहती है वही करती है. इरफान उन्हें अपने घर का बॉस मानते हैं. इरफान ने यहां ये भी खुलासा किया कि अगर सफा को लगता है कि इरफान की कोई हरकत ठीक नहीं है तो बता देती हैं.

वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने बताया जसप्रीत बुमराह के लिए क्यों जरूरी है रेस्ट?

Advertisement

Advertisement

()