'धोनी में अब भी कप्तानी का...', CSK की हालत पर पूर्व क्रिकेटर ने टीम को सुना डाला
MS Dhoni की कप्तानी को लेकर ही पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर ने सवाल उठा दिया है. उन्होंने ये तक कह दिया कि धोनी के कप्तानी एंबीशंस अब तक खत्म नहीं हुए हैं. जो कि CSK और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए बहुत खतरनाक है.

एम एस धोनी (MS Dhoni). जब भी हम ये नाम सुनते हैं तो जो सबसे पहली इमेज दिमाग में आती है वो है एक कप्तान की. कप्तान जिसने इंडिया को कई ट्रॉफीज जिताईं. IPL में 5 बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चैंपियन बनाया. सबसे ज्यादा 10 बार IPL के फाइनल खेले. लेकिन अब उनकी कप्तानी को लेकर ही पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर ने सवाल उठा दिया है. उन्होंने ये तक कह दिया कि धोनी के कप्तानी एंबीशंस अब तक खत्म नहीं हुए हैं. जो कि CSK और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए बहुत खतरनाक है.
पूर्व क्रिकेटर ने आखिर क्या बोला?दरअसल, वेस्टइंडीज के पूर्व बैटर डैरेन गंगा के अनुसार, IPL 2025 में धोनी को कप्तानी सौंपना CSK की सबसे बड़ी गलती है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को एल्बो इंजरी के कारण मिड सीजन बाहर होना पड़ा. इसके बाद टीम को संभालने के लिए मैनेजमेंट ने फिर धोनी का रुख किया. हालांकि, इसके बावजूद टीम के रिजल्ट में बहुत अंतर नहीं दिखा है.
इसी को लेकर ESPNCricinfo पर डिस्कशन के दौरान डैरेन गंगा ने कहा,
डैरेन ने आगे कहा,
इस बदलाव का प्रभाव रुतुराज गायकवाड़ पर क्या पड़ेगा. इसे लेकर गंगा ने कहा,
पहले भी बीच सीजन धोनी ने की थी कप्तानी2022 में जडेजा को CSK की कप्तानी सौंपी गई थी. लेकिन उनके फ्लॉप होने के बाद बीच सीजन कमान वापस धोनी को सौंप दी गई. 2023 में टीम चैंपियन बनी. लेकिन इसके बाद फिर धोनी ने गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी. लेकिन इस बार उनकी चोट के कारण फिर धोनी के हाथ में टीम की बागडोर आ गई है. हालांकि, इस सीजन सबसे पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली टीम CSK ही है.
वीडियो: IPL 2025 की पहली हैट्रिक, चहल ने चेन्नई को गजब लपेटा

.webp?width=60)

