26 अप्रैल को आईपीएल का 44वां मैच खेला गया. मुंबई इंडियंस वर्सेज चेन्नई सुपरकिंग्स. जगह- चेन्नई. आईपीएल मुंबई और चेन्नई की लड़ाई ऐसी है मानो इंटरनेशनलक्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करतेहुए 155 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 109 रन बनाकरऑल आउट हो गई. चेन्नई की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 14 गेंद रहते ही सिमटगई. मुंबई ने 46 रन से मैच जीत लिया. आईपीएल में चेन्नई की टीम का यह तीसरा सबसेछोटा स्कोर था यह. चेन्नई का सबसे लोएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड 79 रन का है जो उसने2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही बनाया था. 22 अप्रैल 2013 से अब तक चेन्नई कीटीम ने अपने होम ग्राउंड चेन्नई में 19 मैच खेले हैं और इनमें से 2 मैच में हारीहै. और यह दोनों मैच मुंबई इंडियंस ने हराया है. 8 मई 2015 को हुए चेन्नई मैच मेंभी मुंबई ने चेन्नई को चेन्नई में हराया था.In their last 19 games at home (at Chepauk) from 22 Apr 2013, Chennai SuperKings #CSK has lost just two matches and on both occasions it was to MumbaiIndians #MI- on 8 May 2015 and now one tonight!#CSKvMI #IPL2019— Mohandas Menon (@mohanstatsman) April 26, 2019 धोनी ने चेन्नई के लिए इस सीजनमें 2 मैच नहीं खेले हैं और उन दोनों मैच में चेन्नई की टीम को हार मिली है. इससेपहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी पीठ के दर्द के कारण नहीं खेल सके थे.चेन्नई सुपर किंग्स वह मैच 6 विकेट से हारी थी. इन दोनों मैच में सुरेश रैना नेकप्तानी की लेकिन न ही बैटिंग में कुछ खास कर सके और न ही टीम को जीत दिलाई. रैनाक्या और भी चेन्नई के शेन वॉटसन, डू प्लेसी, अंबती रायडू, केदार जाधव जैसे धाकड़बल्लेबाज़ में से कोई भी फिफ्टी तक नहीं पहुंचा. इन दोनों मैच में चेन्नई की बॉलिंगअच्छी रही लेकिन बल्लेबाज रहे जिसके कारण चेन्नई मैच हारी है. चेन्नई सुपर किंग्सने अपने ऑफिशिल ट्विटर पेज पर धोनी के न खेलने को लिखा- ‘थाला (धोनी) इस सीजन मेंदूसरी बार मैच से बाहर हुए हैं, इस बार बुखार के कारण.’#Thala missing out a game for the second time this season, this time due tofever!— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 26, 2019 इस हार के बाद सोशल मीडिया परपूछ रहे हैं कि बिना धोनी के चेन्नई को हो क्या जाता है. आइए कुछ ट्वीट देखते हैं.धोनी के बिना चेन्नई की टीम #अनाथ जैसी लगती है #बल— चौकीदार सुरेश रावत (@SureshR32827859) April 27, 2019जिस तरह धोनी को आज चेन्नई सुपर किंग्स मिस कर रहा था, उसी तरह एक दिन टीम इंडियाभी धोनी को मिस करेंगा ।— Rohit Agarwal (@rohitagarwal512) April 26, 2019धोनी के बिना चेन्नई कतई टोपा टीम है— Ram (@_Rajasthani) April 26, 2019Dhoni huye bimaar, Chennai gayi haar #CSKvMIpic.twitter.com/YKifdo57Sg— Flickvalue (@flickvalue) April 26, 2019Chennai looks so trashy without Dhoni ♀️— Ariana Singh (@arianasingh2105) April 26, 2019 इस आईपीएल में चेन्नई की टीम नेअब तक 12 मैच खेलकर 8 मैचों में जीत दर्ज की है और 16 पॉइंट्स लेकर पहले ही प्लेऑफमें पहुंच चुकी है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली