इंडियन क्रिकेट टीम जीत गई. जी हां. इसे लगान वाली टोन में भी पढ़ सकते हैं- हम जीतगए. लगातार दो वनडे हारने के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर मेंहरा ही दिया. सबसे पहले तो विराट कोहली ने इस सीरीज में पहली बार टॉस जीतकर पहलेबैटिंग का फैसला किया. शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. टीम ने 152 तक अपने टॉप-5बल्लेबाज गंवा दिए. लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या और रविंदर जडेजा ने कमाल करदिया. दोनों ने छठे विकेट के लिए 150 रन की पार्टनरशिप कर डाली. भारत ने 302 रनबनाए. जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया. डेविड वॉर्नर थे नहीं. ऐसे में आरोन फिंचके साथ आए मार्नस लाबुशेन. जसप्रीत बुमराह ने कमाल की बोलिंग की. दोनों ही ओपनर्सको जमकर परेशान किया. लगातार बने प्रेशर का फायदा मिला डेब्यू कर रहे नटराजन को.उन्होंने छठे ओवर की पहली ही बॉल पर लाबुशेन को बोल्ड कर दिया. एक छोर से फिंच टिकेरहे लेकिन दूसरे एंड पर आने वाले कंगारू बल्लेबाज लंबी पारियां नहीं खेल पाए. अंतमें 123 के टोटल पर फिंच भी वापस लौट गए. 158 के कुल स्कोर पर कैमरन ग्रीन पांचवेविकेट के रूप में आउट हुए.# खुशी की बातफिर ग्लेन मैक्सवेल ने पचासा जड़ा. उन्होंने मैच लगभग निकाल ही लिया था लेकिनबुमराह की एक यॉर्कर ने उनके डंडे उखाड़ दिए. यहीं से मैच पलटा और अंत में भारत नेइसे 13 रन से अपने नाम कर लिया. जीत के बाद कैप्टन विराट कोहली बेहद खुश नजर आए.उन्होंने अपनी टीम की खूब तारीफ करी. कोहली ने कहा, 'यह खासतौर से खुशी की बात हैकि हम अपनी पारी के पहले हाफ और ऑस्ट्रेलिया की पारी के दूसरे हाफ में अंडर प्रेशरथे, लेकिन हमने दोनों ही बार लड़कर वापसी की. एक बंदा (नटराजन) डेब्यू कर रहा था,शुभमन वापस आया, इससे हमें थोड़ी फ्रेशनेस मिली. मुझे लगता है कि पिच बोलर्स कीहेल्प करने में काफी बेहतर थी, इसलिए निश्चित तौर पर कॉन्फिडेंस ऊपर जाता है.' पिचकी तारीफ में आगे बोलते हुए कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को अंडर प्रेशर करने मेंपिच का भी रोल था. उन्होंने कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया को अंडर प्रेशर कर पाए, क्योंकिपिच से मदद मिल रही थी. अगर आप 13-14 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं तो आपकोऐसे कमबैक करने चाहिए, जैसे हमने किया. हार्दिक और जडेजा के बीच बेहतरीन पार्टनरशिपहुई. यह कुछ ऐसा था जिसकी टीम को बेहद जरूरत थी, भले ही हम सीरीज हार गए. हमने पूरेदिल और इच्छाशक्ति से खेले, और ऑस्ट्रेलिया में आपको यही करने की जरूरत होती है.'टीम इंडिया ने सीरीज के पहले दोनों वनडे गंवा दिए थे. अब चार दिसंबर से शुरू हो रहीT20 सीरीज से पहले मिली यह जीत निश्चित तौर पर टीम का मनोबल बढ़ाएगी.