जोश हेज़लवुड और पेट कमिंस की कमाल की गेंदबाज़ी और भारतीय बल्लेबाज़ों के फ्लॉप शॉसे ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट जीत लिया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवलमें खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की आठ विकेट से जीत हुई. टीमइंडिया इस मुकाबले में पहले दो दिन मजबूत स्थिति में थी. लेकिन मैच के तीसरे दिनसुबह का पहला घंटा भारत पर भारी पड़ गया. इस सेशन में टीम इंडिया 36 रन पर ऑल-आउटहो गई. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 90 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैचमें टीम इंडिया की हार के बाद बहुत सारे क्रिकेटर्स ने अपनी बात कही है. आइये जानतेहैं, किसने क्या कहा. सुनील गावस्कर: भारतीय बल्लेबाज़ जिस तरह से आउट हुए, उसकेलिए सिर्फ उन्हें दोष देना ठीक नहीं है. क्योंकि ये पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियन्स कीशानदार गेंदबाज़ी थी. सचिन तेंडुलकर: जिस तरह से इंडिया ने पहली पारी में गेंदबाज़ीऔर बल्लेबाज़ी की वो ड्राइवर्स सीट पर थे. लेकिन आज ऑस्ट्रेलियंस ने धमाकेदार खेलदिखाया. ये टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती है. ये आखिरी ओवर तक खत्म नहीं होता. दूसरेहाफ में भारतीय टीम बुरी तरह से हारी. ऑस्ट्रेलिया को बधाई.With the way India batted & bowled in the 1st innings, they were in the driver'sseat, but the Aussies came back really hard this morning. That is the beauty ofTest cricket. It’s NEVER over till it’s over. India was outclassed in the 2ndhalf. Congratulations to Australia!— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 19, 2020 वसीम जाफर: कभी-कभी अपार आनंद,अपार दु:ख में कैसे परिवर्तित हो जाता है, इसका अनुभव मैंने आज किया. वीरेंद्रसहवाग: 49204084041 वो OTP जो भूलने के लिए है. (वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट मेंओटीपी बताकर भारतीय बल्लेबाज़ों का दूसरी पारी का स्कोर लिखा.)The OTP to forget this is 49204084041 .#INDvsAUSTest— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 19, 2020 भारतीय क्रिकेटर्स के अलावाइंग्लैंड के माइकल वॉन और पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने टीम इंडिया पर तंज कसा. माइकलवॉन: बोला था ना...भारत इस सीरीज़ में बुरी तरह से हारेगा, 4-0.Told ya ... India are going to get hammered in the Test Series ... #AUSvIND #4-0— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 19, 2020 शोएब अख्तर: मैंने सुबहउठकर टीवी ऑन किया. कल रात मैच नहीं देख पाया. मैंने सुबह देखा कि भारत ने बोर्ड पर369 रन लगा दिए है. फिर मैंने अपनी आंखें मसलीं और ध्यान से देखा तो मुझे 36 नज़रआया और 9 से पहले स्लैश दिखा. शर्मिंदा करने वाली हार. उन्होंने हमारा लोएस्ट स्कोरका रिकॉर्ड तोड़ दिया, इससे खुश हूं. खैर ये सब क्रिकेट में होता है.I woke up & saw the score 369. I couldn't believe it. Then i washed my eyes andsaw the score 36/9. I couldn't believe it either & went back to sleep. 😳😳😳Video aa rahi hai.#INDvAUS #INDvsAUSTest— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) December 19, 2020 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चारमैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अगला मैच 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे से शुरू होगा.