The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 1st test Tim Paine was chosen as Man Of the match for his 73 runs and seven catches

जीत के बाद टिम पेन ने कहा- पता नहीं था भविष्यवाणी इतनी तेजी से सच होगी!

पेन को एक ही दिन में आया ट्रिपल मज़ा.

Advertisement
Img The Lallantop
Pat Cummins के साथ विकेट का जश्न मनाते Tim Paine (एपी फोटो)
pic
सूरज पांडेय
19 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 19 दिसंबर 2020, 12:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारतीय क्रिकेट के सबसे बुरे दिनों में से एक का अंत भारत की करारी हार के साथ हुआ. पहली पारी में 53 रन की लीड लेने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में 36 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए जरूरी 90 रन सिर्फ दो विकेट खोकर बना लिए. जीत के बाद कंगारू कैप्टन टिम पेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पेन ने पहली पारी में नॉटआउट 73 रन बनाए थे. पेन ने मैच में कुल सात कैच भी लिए. अब तक 32 टेस्ट मैच खेल चुके पेन का यह पहला मैच ऑफ द मैच अवॉर्ड है. मैच के बाद पेन ने स्वीकार किया कि उनके लिए यह अविश्वसनीय है. उन्होंने कहा,
Embed
पेन ने पहली पारी की अपनी हाफ सेंचुरी पर भी बात की. पेन ने साफ कहा कि उनके बोलर्स ने कमाल की बोलिंग करी लेकिन उनके बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे. उन्होंने कहा,
Embed
Embed
ऑस्ट्रेलियन ओपनर जो बर्न्स ने दूसरी पारी में 51 रन की नाबाद पारी खेली. पेन ने बर्न्स के बारे में कहा,
Embed
सीरीज का अगला टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच में कैप्टन विराट कोहली के बिना उतरेगी. कोहली इसी टेस्ट के बाद घर वापस आ जाएंगे. दूसरे टेस्ट से टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे.

Advertisement

Advertisement

()