कुछ दस दिन पहले की बात है. इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहाथा. इंग्लैंड अपनी दूसरी इनिंग्स में बैटिंग करने उतरी थी. इंडिया की बैटिंग बाकीथी. एक 19 साल का लड़का ओपेनिंग करने उतरा. 82 रन बनाये. इंग्लैंड ने 260 पर 3 विकेटपर अपनी इनिंग्स डिक्लेयर की. इंडिया को 310 रन का टार्गेट मिला. इंडिया ने हालांकिमैच ड्रॉ करवा लिया. लेकिन इसी बीच एक रिकॉर्ड बन गया. 19 साल का हसीब हामिदइंग्लैंड की ओर से एक इनिंग्स में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाला टीनेजर बन गया. इससेपहले जैक क्रॉफोर्ड ने 1906 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ 74 रन बनाये थे. इस रिकॉर्डके बारे में जानकारी दी खुद आईसीसी ने. ट्वीट के ज़रिये.ये हसीब हामिद है कौन? राजकोट में इंडिया के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच खेलने वाले हसीबहमीद इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच में ओपेनिंग करने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर बनगए. और इसके साथ ही 19 साल 297 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र मेंडेब्यू करने वालों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर थे.लंकाशायर से खेलते हुए हमीद ओपेनिंग बैट्समैन के रूप में खेलते हैं. साल 2016 मेंचैंपियनशिप कैम्पेन में कुल 1200 रन बनाये. ऐवरेज 49.91 का. चार सेंचुरी. इनमें एकही मैच में दो सेंचुरी. वो भी तगड़े यॉर्कशायर अटैक के खिलाफ़. इसके साथ ही एक ऐसाबैटिंग ऑर्डर जिसमें पांच लेफ़्ट हैंडेड बैट्समैन हैं, सीधे हाथ से बैटिंग करने वालेहसीब हमीद काफ़ी बैलेंस लेकर आते हैं.बॉल्टन में पैदा हुए हमीद के इंडिया और इंडिया में गुजरात से काफ़ी गहरे सम्बन्धहैं. गुजरात में हमीद के मां-बाप पैदा हुए थे. और यहीं हमीद के भाई की भी हाल हीमें शादी हुई. हमीद का इंडिया से सबसे बड़ा कनेक्शन ये है कि हर (लगभग) इंडियन कीतरह वो सचिन और विराट कोहली को अपना आइडल मानता है. ये दोनों इसके हीरो हैं. और2010 में हमीद मुंबई में पाया जा रहा था. वो यहां मुंबई की मैदानों पर बल्लेबाजी कररहा था. उसे यहां की कंडीशंस जाननी थीं.कप्तान कुक के साथ हसीब हमीदटीम के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा, "हर कोई हमीद से इम्प्रेस हुआ है. आप सोचते हैंकि एक 19 साल का लड़का टूर पर आता है और आश्चर्य से भरा रहेगा लेकिन उसके साथ ऐसानहीं होता है. वो नेट्स में काफ़ी सही लगता है. वो स्पिन का अच्छा प्लेयर मालूम देताहै. अपनी एज ग्रुप में हर टीम, हर स्टैण्डर्ड में उसने रन बनाये हैं. ये शायद उसकेलिए एक साल जल्दी हो गया लेकिन डिवीज़न 1 में 50 से ऊपर का ऐवरेज लेकर खेलने वाले 19साल के एक लड़के को इंग्लैंड के लिए ज़रूर खेलना चाहिए."