The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • GT vs LSG: KL Rahul don't know how his team lost against Titans

जीता हुआ मैच लखनऊ कैसे हारा, जवाब केएल राहुल के पास भी नहीं!

आखिरी पांच ओवर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच गंवाने के बाद केएल राहुल ने ये बात बोली.

Advertisement
KL Rahul
केएल राहुल (इमेज-पीटीआई)
pic
निहारिका यादव
22 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023, 10:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए IPL 2023 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत हासिल करते हुए लखनऊ को 7 रन से हरा दिया. गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 136 रन का लक्ष्य रखा. गुजरात की इस पारी में कप्तान हार्दिक पांड्या ने  50 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली.

136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की और केएल राहुल और काइल मेयर्स ने तेजी से रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 गेंद में 55 रन जोड़े. पावरप्ले में दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने मिलकर 53 रन बनाए. वहीं, कप्तान केएल राहुल ने 61 गेंदों पर 68 रन बनाए. ऐसे में लखनऊ की टीम मैच को आसानी से जीतती दिख रही थी. लेकिन आखिरी पांच ओवरों में गुजरात के गेंदबाजों ने मैच में वापसी की और लगभग हारे हुए मैच को 7 रन से जीत लिए. 

मैच के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने इस हार पर बात करते हुए ब्रॉडकास्टर्स से कहा, 

Image embed

केएल ने आगे कहा, 

Image embed

केएल ने गुजरात के खिलाफ मिली हार पर आगे कहा, 

Image embed

बता दें, लखनऊ ने आखिरी ओवर तक मात्र 3 विकेट गंवाए थे. और जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रन की जरुरत थी. क्रीज़ पर कप्तान केएल राहुल अर्धशतक जड़कर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन इसी आखिरी ओवर में मोहित शर्मा ने मैच पलट दिया. 

वीडियो: केएल राहुल ने मैच के साथी से पड़ी गेंद पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()