The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • KL Rahul breaks Virat Kohli’s record of fastest Indian to score 7000 T20 runs

मैच हारकर भी केएल राहुल ने T20 क्रिकेट में रच दिया इतिहास

विराट कोहली को पीछे छोड़ राहुल ने ये रिकॉर्ड बनाया.

Advertisement
KL RAHUL Record in t20 Cricket
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (इमेज: PTI)
pic
निहारिका यादव
22 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023, 08:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

केएल राहुल. लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान. केएल ने 22 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला. गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 61 गेंदों में 68 रन बनाए. इसी के साथ केएल राहुल T20 क्रिकेट में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 61 गेंद में 68 रन बनाए जिसमें 8 चौके शामिल थे.

केएल राहुल को T20 फॉर्मेट में 7000 रन बनाने के लिए 197 पारियां खेलनी पड़ी. वहीं, विराट कोहली इस मुकाम पर 212वीं पारी में पहुंचे थे. इस सूची में टॉप पर बाबर आज़म का नाम है. उन्होंने अक्टूबर 2021 में 187 पारियों में ही 7000 रन पूरे किए थे. बाबर आज़म के बाद नाम आता है क्रिस गेल का.

लखनऊ की हार कैसे हुई?

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गुजरात को शुभमन गिल का विकेट गंवाना पड़ा. गिल खाता भी नहीं खोल पाए और क्रुणाल पांड्या की गेंद पर रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट हुए. दूसरे विकेट के लिए साहा और हार्दिक पांड्या ने 68 रन की साझेदारी कर गुजरात की वापसी कराई, लेकिन 47 रन पर साहा को क्रुणाल पांड्या ने दीपक हुड्डा के हाथों कैच करवाया. 

गुजरात को एक और झटका जल्द ही लगा जब अभिनव मनोहर अमित मिश्रा की गेंद पर आउट हो गए. चौथे विकेट के तौर पर नवीन-उल-हक ने विजय शंकर को 10 रन स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. 5वें विकेट के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर ने 40 रन जोड़े. हार्दिक 20वें ओवर में 66 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हुए.

136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 128 रन ही बना पाई. आखिरी ओवर में लखनऊ ने 4 विकेट गंवाए. इस ओवर में मोहित शर्मा ने केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस को आउट किया. इसके अलावा आयुष बडोनी और दीपक हुड्डा रन आउट हुए. लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं चला. राहुल ने 61 गेंद पर 68 रन की पारी खेली और 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए.

वीडियो: केएल राहुल ने मैच के साथी से पड़ी गेंद पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()