भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले एजबेस्टन टेस्ट में महज कुछ दिन ही बाकी हैं.पांच मैच की सीरीज़ के चार मैच पिछले साल हो चुके हैं. कोरोना के कारण एक मैच टलगया था, जो 1 जुलाई से खेला जाना है. और इस टेस्ट से ठीक पहले नियमित कप्तान रोहितशर्मा के कोविड पॉजिटिव हो जाने से भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई है. उनकेरिप्लेसमेंट के तौर मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड भेज दिया गया है.वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम ने अपनी सरजमीं पर न्यूज़ीलैंड का सूपड़ा साफ करदिया है. तीन मैच की टेस्ट सीरीज़ को इंग्लैंड ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है. ऐसेमें टीम इंडिया के लिए इस टीम का सामना करना काफी मुश्किल हो सकता है. ऐसा मानना हैइंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान का. स्वान के मुताबिक इंग्लैंड की टीमअच्छी स्थिति में है. और इस मैच में उनका पलड़ा भारी होगा.इंग्लैंड शानदार फॉर्म मेंग्रीम स्वान के मुताबिक भारतीय टीम ने हाल के दिनों में कोई टेस्ट मैच भी नहीं खेलाहै. और इससे टीम को नुकसान हो सकता है. स्वान ने सोनी स्पोर्ट्स से कहा,‘इंग्लैंड की टीम अच्छी स्थिति में है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ उन्होंने जिस तरह काखेल दिखाया, उस कारण उनका पलड़ा भारी होगा. दूसरी तरफ भारतीय टीम ने इंग्लैंड मेंसिर्फ एक प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लिया है, साथ ही हाल में उन्होंने कोई टेस्ट मैचभी नहीं खेला है. और इससे टीम को काफी नुकसान हो सकता है. इंग्लैंड का सामना करनेके लिए भारतीय टीम के लिए यह सही समय नहीं है.'3⃣-0⃣England sweep the #ENGvNZ series with a brilliant seven-wicket win at Headingley👏#ENGvNZ | #WTC23 | 📝 Scorecard: https://t.co/vpeNFuixjppic.twitter.com/zYPKtdyAoJ— ICC (@ICC) June 27, 2022स्वान ने आगे कहा कि बेन स्टोक्स ने कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड की टीम मेंपॉजिटिविटी भरी है. स्वान ने कहा,‘इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ जिस तरह का खेल दिखाया है, इस कारण उनके खिलाफ़खेलने का यह मुश्किल समय होगा. आप ऐसी टीम का सामना करेंगे, जिसमें जो रूट अपनीबेस्ट फॉर्म में है और ऑली पोप टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं. साथही कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम में सकारात्मकता भरी है.’कोहली-बुमराह पर नजरइंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और विराटकोहली टीम के मेन प्लेयर होंगे. स्वान ने कहा,‘मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली मेन प्लेयर होंगे. कोहली अगर रूटकी तरह खुल कर खेलेंगे, तो यह देखना शानदार होगा. विराट बेहतरीन खिलाड़ी हैं. औरअगर बुमराह ने गेंदबाजी में लय हासिल कर ली तो ड्यूक गेंद से उनका सामना करना काफीमुश्किल होगा.’सीरीज जीतने की कोशिश में भारतइस सीरीज़ में भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त हासिल है. इस मैच में जीत या ड्रॉ कीस्थिति में सीरीज़ भारतीय टीम के खाते में जाएगी. भारत ने आखिरी बार साल 2007 मेंसीरीज़ अपने नाम की थी. टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ उस समय टीम के कप्तान थे.ऐसे में भारतीय टीम उम्मीद कर सकती है कि उनके मार्गदर्शन में टीम करिश्माईप्रदर्शन करेगी.