भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ़ दो मैच की T20 सीरीज़ को 2-0 से अपने नामकर लिया. भारत ने दूसरे मैच को चार रन से जीता. ओपनर रुतुराज गायकवाड़ चोट की वजहसे इस मैच में नहीं खेल रहे थे. और उनकी जगह संजू सैमसन को इस मैच में वापसी कामौका मिला. इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सैमसन ने अपने T20I करियर की सबसे बड़ीपारी खेल डाली.सैमसन ने 42 बॉल पर 77 रन की पारी खेल डाली. इसमें चार छक्के और नौ चौके शामिल रहे.दीपक हूडा ने इस मैच में सेंचुरी जड़ी. संजू ने दीपक के साथ मिलकर दूसरे विकेट केलिए 176 रन की साझेदारी की. 87 गेंद पर हुई यह साझेदारी भारत की तरफ से T20इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है. लेकिन फ़ैन्ससंजू से सेंचुरी की उम्मीद कर रहे थे. और उनके सेंचुरी ना मारने पर तमाम लोगों केसाथ पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा भी निराश दिखे. मैच के बाद संजू ने जडेजा से बात करतेहुए कहा कि अगली बार वो उनकी इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे.From maiden T20I 💯 & 5⃣0⃣ & record-breaking stand to Umran Malik's finecomeback in the last over. 💪👌On the mic with @HoodaOnFire & @IamSanjuSamson after #TeamIndia's T20I serieswin over Ireland. 👍 👍 - By @RajalAroraFull video 🎥 ⬇️ #IREvIND https://t.co/sAfGZC39h3 pic.twitter.com/WNm4iDrQxN— BCCI (@BCCI) June 29, 2022मैच के बाद जडेजा ने सैमसन से पूछा कि क्या वह सेंचुरी न बनाने पर दुखी हैं? इसपरसैमसन ने कहा,‘ये एक अच्छा गेम था. हमने जो पार्टनरशिप की, वो ऐसी स्थिति में आई जब बोलर्स एकदमसटीक बोलिंग कर रहे थे. हूडा ने मेरे लिए काम आसान कर दिया. उन्होंने शुरुआत से हीहिटिंग करनी चालू कर दी. हमने अच्छे से कम्यूनिकेट किया, और जब वो इस तरह से हिटिंगकर रहे थे मैंने स्ट्राइक उन्हें दी. जब मैंने हिटिंग शुरू की, तब हूडा ने मुझेस्ट्राइक दी. मैं हूडा के लिए बहुत खुश हूं. और जल्द ही मैं भी सेंचुरी बनानाचाहूंगा.’इसके बाद जडेजा ने कहा,'मैं आपकी बात सुनकर खुश हुआ, लेकिन मैं आपके सेंचुरी न बना पाने को लेकर दुखी भीहूं. आपको भी सेंचुरी पूरी करनी चाहिए थी. मैं और ग्रेम स्वान आपके बड़े फैन हैं,लेकिन आपके शतक न पूरा करने से हम बेहद दुखी हुए. मुझे लगता है कि आप भी ऐसा हीमहसूस कर रहे होंगे. लेकिन हम आशा करते हैं आप जल्द ही ऐसे बड़े स्कोर बना लेंगे. औरमेरे इस कठोर व्यवहार के लिए मैं माफ़ी मांगता हूं, ये इसलिए है क्योंकि मैं आपकीबैटिंग का बड़ा फैन हूं.’सैमसन ने जडेजा की बातों पर सहमति जताते हुए कहा,‘थैंक यू अजय भाई, मैं आगे खुद को बेहतर करने का प्रयास करूंगा. मैं आगे के मैच मेंज्यादा स्कोर करने की पूरी कोशिश करूंगा.’अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन T20 मैच खेलने हैं.T20 सीरीज़ की शुरुआत 7 जुलाई से होगी.