भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच एजबेस्टन में खेलाजाएगा. जिसके लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंचकर तैयारियों में जुट गई है. सीरीज़ केपहले चार मैच साल 2021 में खेले गए थे. लेकिन कोविड के बढ़ते केसेज की वजह सेसीरीज़ को बीच में रोका गया. और अब पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 1 जुलाई से होना है.लेकिन मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहितशर्मा कोविड पॉज़िटिव हो गए हैं. इसकी जानकारी खुद BCCI ने दी है. जिसकी वजह सेउन्हें लेस्टा के होटल में आइसोलेट किया गया है. उनसे पहले केएल राहुल भी चोट केचलते टीम से बाहर हो गए हैं.रोहित के खेलने पर संशय को देखते हुए मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को बैकअप ओपनरके तौर पर टीम इंडिया की स्क्वॉड में शामिल होने के लिए इंग्लैंड बुलाया गया है.मयंक 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले एजबेस्टन टेस्ट के लिएभारतीय टीम का हिस्सा होंगे. BCCI ने कप्तान रोहित शर्मा के कवर के तौर पर मयंक कोटीम में शामिल किया है. वह 27 या 28 जून तक भारतीय स्क्वॉड के साथ जुड़ सकते हैं.लेस्टा के खिलाफ़ खेले गए प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिवपाए गए थे. हिटमैन को कोरोना वायरस से उबरने में समय लग सकता है. ऐसे में उनके पासएजबेस्टन टेस्ट के लिए फिट होने का बहुत कम समय रहेगा. हालांकि टीम मैनेजमेंट कोअभी भी उम्मीद है कि भारतीय कप्तान समय रहते फिट हो जाएंगे. यही वजह है की कप्तानीको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है. अगर रोहित शर्मा पूरी तरह से रिकवरनहीं कर पाए, तो ओपनिंग को लेकर भी समस्या आ सकती है. इसलिए बोर्ड ने मयंक अग्रवालको टीम से जुड़ने के लिए कहा है. इसका साफ मतलब ये है कि अगर रोहित टेस्ट मैच मेंनहीं खेलते हैं, तो एजबेस्टन में शुभमन गिल के साथ मयंक को पारी की शुरुआत करतेदेखा जा सकता है।Just in: Mayank Agarwal has been called up to India's squad for the EdgbastonTest #ENGvIND pic.twitter.com/WOuQU6uhL4— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 27, 2022मयंक अग्रवाल ने इससे पहले आखिरी टेस्ट, श्रीलंका के खिलाफ इसी साल मार्च में खेलाथा. मयंक को इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था.खराब फॉर्म के चलते मयंक की टीम से छुट्टी हुई थी, लेकिन अब उनके पास टीम में वापसीकरने का बढ़िया मौका है. अभी तक भारत के लिए खेले 21 टेस्ट मैच में 31 वर्षीय मयंकने 41.33 की शानदार औसत के साथ कुल 1488 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम चारशतक और छह अर्धशतक दर्ज हैं. जबकि इस ओपनर बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर 243 रन है. मयंकअपने IPL करियर में अब तक 113 मैच में 2327 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनकास्ट्राइक रेट 134.28 का रहा है. IPL2022 में अग्रवाल ने पंजाब किंग्स (PBKS) कीकप्तानी भी संभाली थी.