भारत ने आयरलैंड को दूसरे T20 मुकाबले में चार रन से हरा दिया. इस जीत के साथ हीटीम ने सीरीज़ पर 2-0 से कब्जा भी कर लिया. टीम की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहेदीपक हूडा (Deepak Hooda). ओपनर ईशान किशन के आउट होने के बाद आए हूडा ने मैच मेंधुआंधार शतकीय पारी खेली. हूडा के साथ संजू सैमसन (Sanju samson) ने भी इस मैच मेंबेहतरीन बैटिंग की.हूडा और सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 176 रन की पार्टनरशिप हुई. जो कि एकरिकॉर्ड है. हूडा ने मैच के बाद एक बड़ा खुलासा भी किया. हूडा ने कहा कि सैमसन उनकेबचपन के दोस्त हैं और इस कारण तालमेल बनाने में उन्हें आसानी हुई.बचपन के दोस्त हैं सैमसन-हूडादीपक हूडा ने मैच के बाद बात करते हुए कहा कि मुझे इस तरह से खुलकर खेलना ही पसंदहै. संजू मेरा बचपन का दोस्त है, उसके साथ बल्लेबाज़ी करना हमेशा अच्छा रहता है.हूडा ने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो मैं एक अच्छे IPL से आ रहा था. मैंने उसी प्रदर्शन और फ़ॉर्मको यहां भी दोहराया. मैं ख़ुश हूं और मुझे इसी तरह से आक्रामक होकर खेलना पसंद है.इन दिनों मैं टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहा हूं, इसलिए मुझे बल्लेबाज़ी के लिएकाफी समय मिल रहा है. संजू मेरा बचपन का दोस्त है, उसके साथ बल्लेबाज़ी करना हमेशाअच्छा रहता है.’New India. Promising India. Record-breaking India. 🇮🇳💗📸: @BCCI | #IREvIND pic.twitter.com/FyAbjf5qDA— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 28, 2022बनाई रिकॉर्ड साझेदारीसंजू सैमसन और दीपक हूडा के बीच 176 रन की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप हुई. येपार्टनरशिप T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप बनगई है. इसके पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के दाविद मलान और जॉस बटलर के नाम था. दोनोंने मिलकर साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 167 रन जोड़े थे.वहीं इन दोनों के बीच हुई 176 रन की पार्टनरशिप T20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम कीतरफ से किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले ये रिकॉर्डरोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम था. राहुल और रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका केखिलाफ 165 रन की साझेदारी की थी.What a thriller we've witnessed 😮#TeamIndia win the 2nd #IREvIND by 4 runs andseal the 2-match series 2️⃣-0️⃣ 👏👏Scorecard ▶️ https://t.co/6Ix0a6evrR pic.twitter.com/6GaXOAaieQ— BCCI (@BCCI) June 28, 2022भारत ने जीता रोमांचक मुकाबलामैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. टीम की शुरुआत अच्छीनहीं रही और 13 के स्कोर पर ईशान किशन के रूप में टीम को पहला झटका लगा. लेकिन इसकेबाद क्रीज पर आए हूडा ने सैमसन के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाज़ी की. दोनों ने दूसरेविकेट के लिए 176 रन जोड़े. जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 225 रन का स्कोर खड़ा किया.हूडा ने 57 गेंदों पर 104 रन बनाए. जिसमें नौ चौके और छह छक्के शामिल हैं. वहींसैमसन ने 42 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली.पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने हार नहीं मानी. लेकिन अंत में टीमइंडिया भारी पड़ी और मैच को चार रन से अपने नाम कर लिया. आयरलैंड ने 20 ओवर्स मेंपांच विकेट खोकर 221 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान एंड्रयू बाल्बर्नी ने 60 और पॉलस्टर्लिंग ने 40 रन बनाए. शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक हूडा को मैन ऑफ द मैच और मैनऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया.