स्ट्राइक रेट पर सवाल, बाबर ने पलटकर पत्रकार को ही हड़का दिया
कोशिश है सर.. कोशिश है.
.webp?width=210)
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL). बीती रात, 23 फरवरी 2023 को इस टूर्नामेंट में पेशावर ज़ाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को शादाब खान की कप्तानी वाली टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने छह विकेट से जीत लिया. और बाबर आज़म 75 रन की पारी खेलने के बाद भी अपनी टीम को नहीं जिता पाए.
बाबर की ये पारी 58 गेंदों में 129.31 के स्ट्राइक रेट से आई थी. और बाद में रिपोर्टर्स ने पाकिस्तानी कप्तान से इस स्ट्राइक रेट पर सवाल किए. इस सवाल के जवाब में बाबर बोले,
बताते चलें, इस मैच में पेशावर ज़ाल्मी टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम ने बाबर आज़म के 75 और मोहम्मद हारिस के 40 रन के दम पर 20 ओवर में 156 रन बनाए थे. जवाब में, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (62), रसी वान डर डुसें (42) और आसिफ अली की 13 गेंदों में 29 रन की पारी के दम पर इस्लामाबाद यूनाइटेड ने ये मैच 31 गेंद रहते हुए जीत लिया.
वीडियो: कपिल देव, रोहित शर्मा पर क्या बोल गए?

.webp?width=60)

