धोनी को 'महान कप्तान' बनाने वाले प्लेयर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया!
सभी का शुक्रिया!
.webp?width=210)
2007 T20 वर्ल्ड कप. पहली बार आयोजित हुए इस शॉर्टर फॉर्मेट वाले वर्ल्ड कप को टीम इंडिया ने जीता था. इस जीत में इंडियन पेसर जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma) का अहम रोल माना जाता है. क्योंकि उन्होंने अच्छे टच में बल्लेबाजी कर रहे मिस्बाह-उल-हक को आखिरी ओवर में आउट किया था. और कुल पांच रन से टीम इंडिया को चैम्पियन बनाया था.
3 फरवरी 2023, क़रीबन 15 साल बाद हम इनका ज़िक्र इसलिए कर रहे हैं. क्योंकि इन्होंने अब क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है. जोगिंदर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. और साथ में BCCI और BCCI सेक्रेटरी जय शाह को लिखे पत्र को साझा किया है. उन्होंने लिखा,
उन्होंने इस चिट्ठी में लिखा,
पत्र में आगे अपने फैमिली को थैंक्यू बोलते हुए, जोगिंदर ने कहा कि वो वर्ल्ड क्रिकेट में और मौके खोजने के लिए उत्सुक है. उन्होंने लिखा,
बताते चलें, जोगिंदर ने इंडिया के लिए चार वनडे और चार ही T20I मुकाबले खेले हैं. इंडिया के लिए, 24 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला वर्ल्ड कप फाइनल उनके करियर का आखिरी मैच था.
वीडियो: BGT सीरीज़ में ये लड़का सूर्या का टेस्ट डेब्यू रोक देगा

.webp?width=60)

