2002 के गुजरात दंगों पर बीती 24 जून को सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया. इसमेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 63 अन्य लोगों को एसआईटी से मिली क्लीन चीट को चुनौतीदेने वाली याचिका खारिज कर दी गई. इस फैसले के एक दिन बाद ही सोशल एक्टिविस्टतीस्ता सीतलवाड़ को हिरासत में ले लिया गया. उन्हें हिरासत में लिए जाने से कुछघंटे पहले गृह मंत्री अमित शाह का भी एक इंटरव्यू सामने आया. इसमें उन्होंने तीस्तासीतलवाड़ का बार-बार नाम लिया. गृह मंत्री ने सीतलवाड़ पर आरोप लगाया कि पीएम मोदीको बदनाम करने के लिए वो इस मामले को प्रभावित कर रही थीं.